पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से शुरू

“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं तीन दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए जौनपुर और गाजीपुर में 280 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दो-दो घंटे की परीक्षाएं तीन पालियों में कराई जाएंगी”

जौनपुर 03 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

जौनपुर और गाजीपुर जिले में स्नातक के 97,656 छात्र और 1.42 लाख छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। अगले सप्ताह से स्नातकोत्तर की परीक्षाएं शुरू होंगी। इस परीक्षा में 16,118 छात्र और 35,757 छात्राएं शामिल होंगी। सभी केंद्रों पर सोमवार को परीक्षा के लिए सीटिंग प्लान लगा दिया गया है।

जिन छात्रों को पहले दिन परीक्षा में शामिल होना है, वे प्रवेश पत्र निकालने के लिए साइबर कैफे पर परेशान दिखे। सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी गईं हैं। दो दिसंबर को सुबह 11 बजे से सीसीटीवी कनेक्टिविटी का परीक्षण किया गया। कुछ केंद्र जुड़ नहीं पाए थे। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे विश्वविद्यालय से जुड़ जाएं।