जौनपुर – झूठी निकली अपहरण कहानी, पुलिस ने किया खुलासा
“युवक के गायब होने की सूचना पाकर सुरेरी थाना की पुलिस अलर्ट हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई। तीन दिन बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया”
जौनपुर 23 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
जौनपुर के सुरेरी के अड़ियार निवासी सराफा व्यापारी ने खुद के अपहरण की झूठी साजिश रचकर परिजनों से 40 लाख रुपये के फिरौती की मांग की थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब तीन दिन से अपहरण का मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में जुटी थी।
मंगलवार को सराफा व्यापारी को हीरापट्टी (मलेथू) गांव के गांधी घाट पुल से पकड़ा गया। आरोपी को पकड़कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।
अड़ियार हनुमानगंज बाजार निवासी सूरज गुप्ता (24) पुत्र प्रदीप बीते 19 अक्तूबर की सुबह घर से निकला था और देर शाम तक घर वापस नहीं आया था। परिजन काफी खोजबीन किए, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
वहीं, शनिवार की सुबह सूरज के चाचा राजीव के व्हाट्सएप पर सूरज के ही व्हाट्सएप से अपरहण कर लेने और 40 लाख रुपये फिरौती मांगने का धमकी भरा मैसेज आया।
मैसेज मिलते ही परिजन परेशान हो गए और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई थी। इसमें पुलिस द्वारा पांच टीमें गठित करके छानबीन और दबिश देनी शुरू हुई।
पुलिस ने की कार्रवाई











