जौनपुर – झूठी निकली अपहरण कहानी, पुलिस ने किया खुलासा 

“युवक के गायब होने की सूचना पाकर सुरेरी थाना की पुलिस अलर्ट हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई। तीन दिन बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया”

जौनपुर 23 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

जौनपुर के सुरेरी के अड़ियार निवासी सराफा व्यापारी ने खुद के अपहरण की झूठी साजिश रचकर परिजनों से 40 लाख रुपये के फिरौती की मांग की थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब तीन दिन से अपहरण का मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में जुटी थी।

मंगलवार को सराफा व्यापारी को हीरापट्टी (मलेथू) गांव के गांधी घाट पुल से पकड़ा गया। आरोपी को पकड़कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।

अड़ियार हनुमानगंज बाजार निवासी सूरज गुप्ता (24) पुत्र प्रदीप बीते 19 अक्तूबर की सुबह घर से निकला था और देर शाम तक घर वापस नहीं आया था। परिजन काफी खोजबीन किए, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

वहीं, शनिवार की सुबह सूरज के चाचा राजीव के व्हाट्सएप पर सूरज के ही व्हाट्सएप से अपरहण कर लेने और 40 लाख रुपये फिरौती मांगने का धमकी भरा मैसेज आया।

मैसेज मिलते ही परिजन परेशान हो गए और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई थी। इसमें पुलिस द्वारा पांच टीमें गठित करके छानबीन और दबिश देनी शुरू हुई।

पुलिस ने की कार्रवाई

सोमवार की दोपहर पुलिस को अपहृत सूरज का लोकेशन मिल गया, जिस पर पुलिस तत्परता बरती हुई थी। वहीं, मंगलवार की भोर में साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र के ही हीरापट्टी गांव के समीप गांधी घाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, युवक घर से गायब हुआ था और परिजनों को अपहरण की झूठी सूचना दे रहा था। फिर मोबाइल का सिम निकालकर दूसरे सिम से वाट्सएप पर मैसेज भेजकर परिजनों से 40 लाख रुपये की फिरौती मांग कर रहा था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में अपहृत युवक को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया।

युवक का वर्ष 2023 में पहले भी भदोही में अपहरण होने की सूचना मिली थी फिर यह मड़ियाहूं के पास मिला था। इस बाबत एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खुद के अपहरण की झूठी सूचना युवक द्वारा दी गई थी, जिसका खुलासा हो गया है और युवक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.