मजदूरो की अनदेखी कर रही है योगी सरकार – राहुल निगम

“समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार अपराध महगाई चरम पर पहुंच गया है। बढ़ती महंगाई से मजदूर परेशान हैं, मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी सरकार कर रही है। जनता को जाति धर्म मे बांटने का काम सरकार कर रही है उक्त बातें उन्होंने जौनपुर जिले के एक होटल में समाजवादी मजदूर सभा को संबोधित करते हुए कहा “

जौनपुर 12 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई की मार सीधे मजदूरों पर पड़ रही है। सरकार में श्रमिक सबसे ज्यादा परेशान है, हमारी मांग है कि मनरेगा मजदूरी को बढ़ाया जाए और मजदूर को काम मिले, उन्होंने कहा कि सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मजदूरों का विशेष ख्याल रखा और मजदूरों के लिए काफी योजनाए लाई।

लेकिन वर्तमान सरकार मजदूरों को अनदेखी कर उनके साथ अन्याय कर रही है ,आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी सरकार को श्रमिक लाने का काम करेंगे। जिसमें उनकी हर मांग पूरी की जाएगी और सपा के मुखिया अखिलेश यादव से भी मांग होगी कि आने वाले विधान सभा के चुनाव मे पूर्वाचल मे समाजवादी मजदूर सभा से एक प्रत्याशी उतारा जाए ।

सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि मजदूर आने वाले दिनों में जन-जन को जोड़कर सपा को मजबूत करेगी और 27 में सरकार बनवाने का काम करेगी ।

प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह सुशील दूवे, मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, राष्ट्रीय सचिव सीमा खान सत्यनारायण ने मजदूर सभा को संबोधित किया अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया ।

संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया । इस अवसर पर आसाराम यादव, वीरेंद्र यादव, कमल हाशमी, यशवंत, बबलू सारंग, रामनयन, रामप्रसाद, अंजनी यादव, जगलाल,सिकंदर मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

18 minutes ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

24 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: 5वें दिन भारत ने जीते 5 मेडल, कुल पदक संख्या 17 हुई

एशियन गेम्स 2026: 5वें दिन भारत ने जीते 5 मेडल, एथलेटिक्स में सीमा ने 16…

46 minutes ago

मौत का सफर बनीं स्लीपर बसें: 3 साल में 45 अग्निकांड, 64 मौतें, नियम फेल

स्लीपर बसों में अग्निकांड: मौत के सफर में तब्दील होतीं रात की यात्राएं और सुरक्षा…

55 minutes ago

चक्रवात अर्नब का कहर: ओडिशा-आंध्र में तबाही, देश के 22 राज्यों में अलर्ट

'चक्रवात अर्नब' का तांडव: ओडिशा और आंध्र तटों से टकराया तूफान, जनजीवन अस्त-व्यस्त; 22 राज्यों…

1 hour ago