PAF JF-17 shot down, claims TALIBAN

महायुद्ध : डूरंड लाइन पर ‘कहर’ बनकर टूटा तालिबान, 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, JF-17 लड़ाकू विमान किया क्रैश

“पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान (तालिबान) के बीच डूरंड लाइन पर लंबे समय से सुलग रही चिंगारी अब एक भीषण महायुद्ध में तब्दील हो चुकी है “

काबुल/इस्लामाबाद (The Politics Again) : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

लगातार अफ़ग़ानिस्तान की सीमाओं का उल्लंघन कर रही पाकिस्तानी सेना के खिलाफ तालिबान के सब्र का पैमाना आखिरकार टूट गया है।

देर रात शुरू हुई दोनों देशों की सेनाओं के बीच की झड़पों ने अब ‘खुली जंग’ का रूप ले लिया है। तालिबानी लड़ाके पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूट पड़े हैं, जिसके बाद सीमा पर तबाही का मंजर है।

तालिबान का बड़ा दावा: 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 19 चौकियों पर कब्जा

ताजा अपडेट्स के मुताबिक, अफ़ग़ानिस्तान प्रशासन ने इस युद्ध में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है।

तालिबान का कहना है कि उनके भीषण पलटवार में अब तक कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं।

हमला इतना जोरदार था कि पाकिस्तानी सैनिक अपनी पोस्ट छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए। तालिबान ने डूरंड लाइन (अंतरराष्ट्रीय सीमा) पर स्थित पाकिस्तान की 19 सैन्य चौकियों (पोस्टों) पर पूरी तरह से कब्जा करने का बड़ा दावा किया है।

पाक एयरफोर्स का JF-17 लड़ाकू विमान मार गिराया

इस युद्ध में सबसे बड़ा झटका पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) को लगा है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफ़ग़ानिस्तान के काबुल और कंधार में कई जगहों पर बमबारी की थी।

इसके जवाब में अफ़गान फोर्सेस ने न सिर्फ जबरदस्त जमीनी फायरिंग की, बल्कि पाकिस्तान के अत्याधुनिक माने जाने वाले JF-17 लड़ाकू विमान को भी मार गिराने का दावा किया है।

बमबारी में महिलाओं और बच्चों की मौत का आरोप

जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बयान जारी कर कहा कि कायर पाकिस्तानी सेना ने रात के अंधेरे में काबुल और कंधार पर बम गिराए, लेकिन अल्लाह का शुक्र है कि तालिबान के किसी भी लड़ाके को नुकसान नहीं पहुंचा।

हालांकि, तालिबान के ‘मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल डिफेंस’ की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज में पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा:

“पाकिस्तानी सेना ने खुलेआम हमारी पूर्वी सीमाओं में घुसपैठ की और हमारी संप्रभुता का उल्लंघन किया। इस बमबारी में अफ़ग़ानिस्तान की बेगुनाह महिलाओं और बच्चों को शहीद कर दिया गया है। इसका अंजाम पाकिस्तान को भुगतना होगा।”

बौखलाए पाकिस्तान का अजीबोगरीब बयान: ‘अफ़ग़ानिस्तान बना भारत की कॉलोनी’

तालिबान के इस विनाशकारी हमले और भारी नुकसान के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है।

इस जंग के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बेहद अजीब और विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ख्वाजा आसिफ ने अपनी झल्लाहट निकालते हुए कहा:

“हमारे सब्र की इंतहा हो गई है। अब यह एक खुली जंग है।” इसके आगे उन्होंने भारत को भी इस विवाद में घसीटते हुए लिखा, “तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान को भारत की कॉलोनी (उपनिवेश) बना दिया है।”

रक्षा मंत्री का यह बयान साफ दर्शाता है कि पाकिस्तान अपनी सैन्य विफलताओं का ठीकरा अब बेतुके आरोपों के जरिए फोड़ने की कोशिश कर रहा है।

युद्ध के आगे के हालात

यह भीषण जंग इस हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तानी सेना द्वारा डूरंड लाइन पर अफगान तालिबान की चेक पोस्टों पर किए गए बड़े हमलों के बाद भड़की है। फिलहाल, सीमा पर दोनों ओर से भारी गोलाबारी जारी है और तनाव अपने चरम पर है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.