घुसपैठियों को भी देंगे 450 रुपये में सिलेंडर… कांग्रेस नेता के बयान पर झारखंड में बवाल

“कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने गुरुवार को घुसपैठियों को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिससे सियासी पारा चढ़ गया है। गुलाम अहमद मीर ने घुसपैठियों को लेकर भाजपा के रुख पर सवाल उठाया और पूछा कि इस शब्द से पार्टी का क्या मतलब है”

रांची 15 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मीर ने कहा कि केंद्र में 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद बीजेपी घुसपैठियों की पहचान नहीं कर पाई है। बीजेपी को बताना होगा कि घुसपैठिए कौन हैं। एक अन्य विवादास्पद टिप्पणी में, उन्होंने कहा कि यदि इंडिया ब्लॉक सत्ता आती है ना हिंदू देखा जाएगा ना मुसलमान और घुसपैठियों को भी 450 रुपये में सिलेंडर देंगे।

मीर की यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा झारखंड में एक रैली में की गई घोषणा के कुछ ही दिनों बाद आई है कि यदि भाजपा चुनी जाती है, तो वह आदिवासियों की भूमि को घुसपैठियों से बचाने के लिए उपाय करेगी।

सोमवार को सरायकेला में एक रैली में बोलते हुए, शाह ने कहा कि भाजपा आदिवासी महिलाओं से शादी करने वाले “घुसपैठियों” को भूमि हस्तांतरण को रोकने के लिए एक कानून लाएगी। अब भाजपा ने गुलाम अहमद मीर के इस बयान को मुद्दा बना लिया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस झारखंड में घुसपैठियों को गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर रही है। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर कह रहे हैं कि हम घुसपैठियों को 450 रुपये में सिलेंडर देंगे।

ये वो घुसपैठिए हैं जो बांग्लादेश से हमारे देश में आए हैं। मैं कहना चाहता हूं कि राज्य खतरे में है और आप सभी को इसे बचाना है। अमित शाह ने कहा कि आरोप लगाया कि झारखंड में हेमंत सोरेन की नाक के नीचे घुसपैठ होने की वजह से आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की आबादी कम हो रही है, लेकिन कल्पना सोरेन उनसे ही वोट मांग रही हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

21 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

21 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

21 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago