Breaking News

पश्चिम बंगाल – बीजेपी नेता अर्जुन सिंह के घर पर एक दर्जन से ज्यादा राउंड की फायरिंग, फेंके गए बम

“पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता के घर पर हमला किया गया है। पूर्व लोकसभा सांसद और बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने ये आरोप लगाया है”

पश्चिम बंगाल 04 / 10 / 2024 कमलेश राव की रिपोर्ट 

शुक्रवार को बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि उत्तर 24 परगना स्थित उनके कार्यालय और घर ‘मजदूर भवन’ पर सुबह करीब 8.30 बजे लोगों के एक समूह ने पत्थर फेंके, करीब 15 बम फेंके और एक दर्जन से ज्याद राउंड की गोलियां चलाईं।

गोली के छर्रों से घायल हुए अर्जुन सिंह

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने दावा किया कि घटना के दौरान फायरिंग से निकले छर्रे से उन्हें चोटें भी लगी हैं। बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया है। 

एक्स पर वीडियो अपलोड करते हुए बीजेपी नेता सिंह ने कहा, ‘आज सुबह जब सभी नवरात्रि पूजा में व्यस्त थे। तब कई जिहादियों और गुंडों ने एनआईए मामलों में आरोपी और स्थानीय टीएमसी के पार्षद के बेटे नमित सिंह के संरक्षण में मेरे कार्यालय और मेरे हमला किया गया। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ये देखती रही।’

मूकदर्शक बनी रही पुलिस

बीजेपी नेता ने दावा किया कि हमलावरों द्वारा खुलेआम हथियार लहराए जाने के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा, ‘करीब 15 बम फेंके गए और इन लोगों ने एक दर्जन से ज्यादा राउंड की फायरिंग की है।’

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि बम फेंके जाने के कारण जगतदल के बीजेपी नेता के घर पर धुआं भर गया। जगतदल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बलों के साथ जांच करने के लिए घटनास्थल पर हैं।

सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को लिया निशाने पर

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आज सुबह, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी से जुड़े प्रमुख गुंडों और जाने-माने असामाजिक तत्वों ने उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा में सीनियर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हमला किया।

उन्होंने देसी बम भी फेंके। हमेशा की तरह पुलिस मूकदर्शक बनी रही और अपराधियों को रोकने के लिए कुछ खास नहीं किया गया। 

पुलिस इस मामले में करे कार्रवाई- अधिकारी

इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए वीडियो फुटेज ही काफी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि डीजीपी कम से कम इन बदमाशों को पकड़ने के लिए विजुअल का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे।’

बता दें कि अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। हाल ही में हुए आम चुनावों में वह टीएमसी के पार्थ भौमिक से हार गए थे। 

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद पर सीएम योगी का पलटवार: सवाल उठाने पर विपक्ष को घेरा

SIR और चुनाव आयोग विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर पलटवार: कहा- 'कांग्रेस के…

4 hours ago

मन की बात: पीएम मोदी ने जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक पर की बात

Mann Ki Baat 138th Episode: पीएम मोदी ने जनगणना को बताया 'भविष्य की तस्वीर', 32…

4 hours ago

अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली LNG ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

भारतीय रेलवे में नया अध्याय: अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली 'LNG ट्रेन'…

5 hours ago

वाराणसी का पहला ISO 9001 सर्टिफाइड थाना बना चौक

काशी की पुलिसिंग में नया कीर्तिमान: वाराणसी का पहला 'ISO 9001' सर्टिफाइड थाना बना चौक,…

5 hours ago

यूपी में बारिश-तूफान से 60 घंटे में 56 की मौत, 1021 मकान क्षतिग्रस्त

यूपी में बारिश और तूफान का तांडव: 60 घंटों में 56 लोगों की मौत, 1021…

5 hours ago

अंबाला के धूलकोट में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी: 2 मजदूरों की मौत

अंबाला में बड़ा हादसा: धूलकोट गांव में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ताश के पत्तों की…

5 hours ago