पश्चिम बंगाल : वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में पिता पुत्र की हत्या

“पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार (12 अप्रैल) को वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है”

“मुर्शिदाबाद १३ / ०४ / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट “

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार (12 अप्रैल) को वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जाफराबाद के समसेरगंज इलाके में 74 वर्षीय हरगोबिंद दास और उनके 40 वर्षीय बेटे चंदन दास को उनके घर में छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। दोनों की लाशें घर के अंदर पड़ी मिलीं और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने घर लूटने के बाद उन्हें मार डाला।

इससे पहले शुक्रवार (11 अप्रैल) को भी समसेरगंज और सुती में वक्फ कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए थे, जहां पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई और पथराव किया गया। पुलिस ने अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

ममता बनर्जी बोलीं- ‘कानून को बंगाल में लागू नहीं होने देंगे’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, “यह कानून हमारी सरकार ने नहीं बनाया। केंद्र सरकार से पूछें कि उन्होंने ऐसा कानून क्यों बनाया? हम इसका विरोध करते हैं और इसे बंगाल में लागू नहीं होने देंगे। फिर यह हिंसा क्यों?” उन्होंने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की और दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

1 hour ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

1 hour ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

1 hour ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

2 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

2 hours ago