पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस की 284 उम्मीदवारों की सूची जारी
पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट, भवानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को उतारा
कोलकाता : द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 284 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
इस सूची में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। सबसे हाई-प्रोफाइल सीट ‘भवानीपुर’ से कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को उनकी मजबूत पकड़ वाली बहरामपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।
कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवार और उनकी सीटें:
बहरामपुर: अधीर रंजन चौधरी
भवानीपुर: प्रदीप प्रसाद (ममता बनर्जी के खिलाफ)
मालतीपुर: मौसम नूर
हेमताबाद: अनामिका राय
जंगीपुर: मोहम्मद इमरान अली
तूफानगंज: देबेंद्रनाथ
दिनहाटा: हरिहर राय
दार्जिलिंग: माधव राय
सुजापुर: अब्दुल हन्नान
दम दम: सुष्मिता बिस्वास
डायमंड हार्बर: गौतम भट्टाचार्य
आसनसोल दक्षिण: सौविक मुखर्जी
आसनसोल उत्तर: प्रसेनजीत पुइतांडी
सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी हर निर्वाचन क्षेत्र में अपने उम्मीदवार उतारेगी और कोई भी सीट खाली नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा था कि पार्टी ममता बनर्जी के खिलाफ भी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और भवानीपुर से चुनाव लड़ने वाला हर उम्मीदवार पार्टी के लिए एक बड़ा नेता होगा।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को संपन्न होंगे, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।











