Uttar Pradesh

वाराणसी: गैस सिलिंडर ब्लास्ट से ढहा मकान, भाई-बहन की मौत

वाराणसी ब्रेकिंग: लहरतारा में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भरभराकर ढहा मकान… मलबे में दबकर भाई-बहन की दर्दनाक मौत… मां और एक अन्य भाई गंभीर रूप से घायल… BHU ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज… मौके पर डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम कर रही छानबीन… पढ़ें ‘The Politics Again’ की पूरी रिपोर्ट…


विस्तृत समाचार:वाराणसी में बड़ा हादसा: गैस सिलिंडर ब्लास्ट से ढहा मकान; मलबे में दबकर भाई-बहन की दर्दनाक मौत, मां समेत 2 गंभीर

वाराणसी | क्राइम एंड स्टेट डेस्क, सुनील कुमार की रिपोर्ट The Politics Again

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत लहरतारा निजी बस अड्डे के पास एक मकान में गैस सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ और पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।

इस खौफनाक हादसे में मलबे में दबकर एक भाई और बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य (बुजुर्ग मां और एक अन्य भाई) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल उठा और मौके पर भारी अफरातफरी मच गई।

खाना बनाते समय गैस रिसाव से हुआ धमाका

घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी (ADCP) वरुणा जोन नीतू कात्यायन, एडीएम (ADM) आलोक वर्मा और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

  • एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि 60 वर्षीय गिरजा देवी अपने तीन बच्चों के साथ एक जर्जर मकान में रहती थीं।

  • मंगलवार सुबह जब वह खाना बना रही थीं, उसी दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव होने लगा और अचानक भयानक ब्लास्ट हो गया।

  • धमाके की वजह से जर्जर मकान पूरी तरह से ढह गया और चारों लोग मलबे के नीचे दब गए।

मृतकों और घायलों की पहचान

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकाला गया और तुरंत बीएचयू (BHU) ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

  • मृतक: इलाज के दौरान 30 वर्षीय ओम कुमार चौधरी और उनकी 27 वर्षीय बहन प्रीति की दर्दनाक मौत हो गई।

  • घायल: 31 वर्षीय अमन चौधरी और उनकी बुजुर्ग मां गिरजा देवी (60 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की छानबीन जारी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर वरुणा जोन की पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड, फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है, जो घटना के हर पहलू की बारीकी से छानबीन कर रहे हैं।

वहीं, नगर निगम की टीम जेसीबी (JCB) की मदद से घटनास्थल से मलबा हटाने के काम में जुटी हुई है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

6 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

12 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

13 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

13 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago