Breaking News

वाराणसी – मजार पर किया हनुमान चालीसा का पाठ, भारी पुलिस फोर्स तैनात

“यूपी कॉलेज परिसर में स्थित मजार के पास मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए छात्र पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने में जुटी रही”

वाराणसी 03 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित मजार के पास छात्रों ने मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया। इसे देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा छात्रों से बात करने पहुंचे। लेकिन, छात्रों ने किसी की एक नहीं मानी।

भारी संख्या में जुटे छात्रों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया।  हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे छात्रों को काबू करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। छात्रों के विरोध के बीच पुलिस अधिकारी उन्हे समझाने में जुटे रहे, लेकिन छात्रों की जुबान पर केवल जय श्रीराम का नारा ही रहा।

पुलिस के जवानों ने छात्रों को रोका तो उन्होंने विरोध जताते हुए बैरिकेडिंग हटाने की बात कही। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को समझाने का प्रयास जारी रहा।यूपी कॉलेज के छात्र सुबह से ही इकट्ठा होने लगे। उन्होंने हनुमान चालीसा का एलान करने के साथ ही जय श्री राम का नारा लगाना शुरू कर दिया।

धीरे- धीरे छात्रों की संख्या सैकड़ों में हो गई। सभी एक सुर में हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। यूपी कॉलेज में छात्रों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान उन्हें जीप में भरकर ले जा रही पुलिस को भी अन्य छात्रों ने रोकने का प्रयास किया।

जय भारत माता की और जय श्रीराम का नारा लगाते हुए छात्र जीप के आगे आने लगे। कई छात्र जीप के सामने ही लेट गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस छात्रों को रोकने में जुटी रही। 

दरअसल वक्फ बोर्ड ने उदय प्रताप कॉलेज को अपनी संपत्ति घोषित कर नोटिस जारी किया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद कॉलेज के स्टाफ और छात्रों में नाराजगी है। इसी बात को लेकर सोमवार को कॉलेज में विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को छात्र मजार के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंच गए।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

4 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

5 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

5 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

5 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

5 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

6 hours ago