Breaking News

उत्तर प्रदेश : मदरसों की मान्यता के नए नियमों को लागू करेगी योगी सरकार

“उत्तर प्रदेश सरकार मदरसों की मान्यता के नए नियमों को लागू करेगी। सरकार, मदरसा शिक्षा प्रणाली में बेहतर शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रही है। मॉडर्न एजुकेशन के तहत हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे विषयों अनिवार्य किया जाएगा। पहले यह ऑप्शनल थे”

लखनऊ 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षा में सुधार और सुचारू संचालन के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। डायरेक्टर, अल्प संख्यक कल्याण को उच्च स्तरीय कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, वित्त और न्याय विभाग के विशेष सचिव सदस्य होंगे।

उच्च स्तरीय कमेटी कक्षा 9 से 12 तक के मदरसा शिक्षा के पाठ्यक्रम का पुनर्निर्धारण करेगी। मदरसों में छात्रों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की व्यवस्था, नए शिक्षकों का चयन, विषय बार शिक्षकों का समायोजन जैसे विषयों पर भी कमेटी रिपोर्ट देगी। 

मदरसे में कार्यरत शिक्षकों को विषयवार योग्यता को चिन्हित कर उनका प्रशिक्षण व ब्रिज कोर्स कराया जाएगा। मदरसों की मान्यता की शर्तों का दोबारा निर्धारण किया जाएगा। एक महीने में उच्च स्तरीय समिति अपनी रिपोर्ट देगी।

नवंबर 2024 में SC ने यूपी मदरसा एक्ट पर दिया था ये फैसला

नवंबर 2024 में यूपी मदरसा एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था और इसे संवैधानिक करार दिया था। ये कानून साल 2004 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते समय यूपी सरकार ने पास किया था। इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट को असंवैधानिक बताया था लेकिन SC ने अपने फैसले में संवैधानिक करार दिया।

गौरतलब है कि मदरसों को लेकर काफी सियासत होती रही है और कई तरह के इल्जाम भी लगते रहे हैं। लेकिन योगी सरकार के इस फैसले से छात्रों का भविष्य उज्जवल होगा और वह समय के साथ कदमताल कर सकेंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

11 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

16 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

16 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

16 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

16 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

16 hours ago