उत्तर प्रदेश : 50 जिलों में बारिश,40 जिलों में बिजली गिरने और 14 जिलों में आंधी की चेतावनी जारी

“उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने एकदम से करवट लिया। बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, अमेठी, बहराइच व लखीमपुर आदि में आकाशीय बिजली गिरने की भी सूचना मिली। इस आंधी- बारिश की वजह से बहुत से किसानों की गेहूं की खड़ी फसल पानी में डूब गई और उन्हें नुकसान उठाना पड़ा”

लखनऊ 10 / 04 / २०२५ संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गुरुवार से शुक्रवार बीच मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 40 जिलों में वज्रपात और 14 जिलों में आंधी व ओलावृष्टि के साथ ही इन इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 50 से ज्यादा जिलों बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की ओर से सुबह साढ़ आठ बजे तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को सुल्तानपुर में सर्वाधिक 25.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा संतकबीरनगर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, कानपुर, सिद्धार्थनगर, हरदोई, बहराइच, गोंडा, बस्ती आदि में भी बारिश दर्ज की गई। वहीं आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जिलों में 40 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से हवाएं चलीं। आंधी- बारिश के असर से पारा लुढ़का और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक गुरुवार को हुई भारी बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वा और पछुआ हवाओं में प्रतिक्रिया और समागम है। शुक्रवार को इसके असर से बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़ोतरी आएगी। वहीं दिन के पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं।

इन इलाकों में चमक गरज़ के साथ बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट

प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, भदोही , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर एवं आसपास इलाकों में।

यहां है ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर एवं आसपास इलाकों में।

यहां है 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने व चमक गरज़ के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास इलाकों में।
Santosh Kumar

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

3 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

3 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

3 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

3 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

4 hours ago