“उत्तर प्रदेश को फार्मास्युटिकल क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए यूपीसीडा, आईआईटी और बीएचयू ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। परियोजना के तहत कुल 1472 एकड़ भूमि पर फार्मास्युटिकल उद्योग लगाए जाएंगे”
समझौता बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में यूपीसीडा की ओर से विकसित किए जा रहे फार्मा पार्क को लेकर किया गया है। परियोजना के तहत कुल 1472 एकड़ भूमि पर फार्मास्युटिकल उद्योग लगाए जाएंगे। यह समझौता पांच साल तक प्रभावी रहेगा। आईआईटी-बीएचयू का फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी विभाग परियोजना में मुख्य भूमिका निभाएगा।
फार्मा पार्क में कार्यरत कंपनियों को योग्य मानव संसाधन, अनुसंधान सहयोग और तकनीकी समाधान मिलेंगे। इस समझौते से न केवल औद्योगिक विकास को बल मिलेगा, बल्कि बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र को भी सामाजिक और आर्थिक समृद्धि मिलेगी।
ये होंगे समझौते के मुख्य बिंदु
-कंपनियों को संस्थान के छात्रों को नौकरी देने के लिए सरकार प्रोत्साहित करेगी
-विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए जाएंगे
-संयुक्त समिति बनाकर छात्रों के प्लेसमेंट की रणनीति बनेगी
-कौशल विकास और प्रशिक्षण दिया जाएगा
-इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के मुताबिक कोर्स में बदलाव किए जाएंगे
-छात्रों को इंटर्नशिप और प्रशिक्षण के अवसर दिए जाएंगे
-संयुक्त शोध परियोजना और फैकल्टी-इंडस्ट्री एक्सचेंज प्रोग्राम पर काम होगा
-टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की पहल को बढ़ावा मिलेगा
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…