Politics

उत्तर प्रदेश : ‘कांग्रेस के साथ मिलकर 2027 का चुनाव लड़ेगी सपा’

“यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा है कि इस चुनाव को सपा और कांग्रेस साथ मिलकर लड़ेगी। अखिलेश ने ये बात समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों की मीटिंग में कही”

लखनऊ 17 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही। अखिलेश यादव ने कहा, ‘2027 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर लड़ेगी।’ अखिलेश यादव ने ये बात लखनऊ में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक में कही।

बैठक में सहारनपुर से आए सपा नेताओं ने इमरान मसूद का मुद्दा उठाने की कोशिश की लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें बैठा दिया और कहा कि विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जारी रहेगा। बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा था कि यूपी के कांग्रेस को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है और विधानसभा चुनाव में 80-17 वाला फॉर्मूला नहीं चलेगा।

लखनऊ में पार्टी ऑफिस में हुई सपा की मीटिंग 

दरअसल समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों की सोमवार को लखनऊ में पार्टी ऑफिस में मीटिंग थी। अखिलेश यादव इसके मुख्य अतिथि थे। अखिलेश ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जारी रहेगा। अखिलेश ने सभी नेता कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर वोटर लिस्ट की जांच करने को भी कहा।

यूपी में अखिलेश यादव 2017 में कांग्रेस से गठबंधन कर चुके हैं। इस चुनाव में समाजवादी को 47 और कांग्रेस को सिर्फ सात सीट मिलीं थीं और यूपी में बीजेपी की सरकार बन गई थी। 2017 के चुनाव में NDA को 324 सीटें मिली थीं लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को यूपी में बड़ी कामयाबी मिली और समाजवादी पार्टी ने 37 और कांग्रेस ने छह सीट जीत लीं।

पिछला विधानसभा चुनाव कब हुआ था?

उत्तर प्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2022 में हुआ था, और विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 से शुरू होकर पांच साल का होता है, जो मई 2027 तक चलेगा। ऐसे में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होने की संभावना है। सामान्यतः चुनाव कार्यकाल समाप्त होने से पहले, यानी फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित किए जा सकते हैं।

हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक 2027 के चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि सपा के लिए सत्ता में आने का एक बड़ा मौका होगा क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में उसने अच्छा प्रदर्शन किया था। 

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

10 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

11 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

11 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

11 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

11 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

13 hours ago