उत्तर प्रदेश : मानसून ने दी दस्तक, इन जिलों में होगी भारी बारिश
“उत्तर प्रदेश में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। इसकी आधिकारिक जानकारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने दी है”
लखनऊ 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सोनभद्र की ओर से दाखिल मानसून के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी आदि में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही पूर्वी यूपी से शुरू हुई इस मानसूनी बारिश का असर पश्चिम तक देखने को मिलेगा।
इन जिलों में है भारी वर्षा की संभावना
यहां है मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में।











