उत्तर प्रदेश – दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलिंडर

“खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलिंडर देने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश सरकार हर साल होली और दिवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को यह उपहार देती है”

लखनऊ 05 / 10 / 2024 प्रदीप सेठ की रिपोर्ट 

जिन लाभार्थियों के खाते आधार प्रमाणित होंगे, उनके सिलिंडर खरीदते ही इसके दाम की भरपाई उनके खातों में कर दी जाएगी। खाद्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, करीब 1.25 करोड़ लाभार्थियों के खाते आधार प्रमाणित हैं।

इन लाभार्थियों को भुगतान करके सिलिंडर खरीदना होगा, तीन-चार दिन के भीतर संबंधित तेल कंपनियां उनके खातों में राशि भेज देगी। बाकी लाभार्थियों के खाते जैसे-जैसे आधार प्रमाणित होते जाएंगे उनके खातों में रकम की भरपाई कर दी जाएगी।

इसके लिए प्रदेश सरकार ने तेल कंपनियों को एडवांस के तौर पर 50 फीसदी राशि दे दी है। जब इस राशि का 75 प्रतिशत हिस्से का उपयोग हो जाएगा तो उसका उपयोगिता प्रमाणपत्र मिलने पर शेष राशि भी जारी कर दी जाएगी।

सभी जिलों में लाभार्थियों के बैंक खाते अभियान चलाकर आधार से जोड़ने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago