“आगामी धनतेरस,दीपावली,भैया दूज, गोवर्धन और छठ पूजा आदि त्योहारों को लेकर आज यूपी पुलिस को डीजीपी ने सख्त निर्देश दिए हैं”
लखनऊ 28 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
डीजीपी ने पुलिस वालों को कहा है कि त्योहारों के मद्देनजर सर्राफा बाजारों में काफी भीड़-भाड़ होती है, ऐसे में इन इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
यहां पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। बाजारों में एंटी रोमियो स्क्वाड की भी सक्रिय रखा जाए।
सिविल ड्रेस में रहेगी पुलिस
इसके अलावा कहा गया कि भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात किए जाएं। सीनियर अधिकारी अधिक से अधिक संख्या में पेट्रोलिंग करें।
पूर्व में घटी घटनाओं के दृष्टिगत हॉट-स्पॉट चिन्हिंत कर गश्त एवं 112 वाहनों का व्यवस्थापन किया जाए।
वहीं, छोटी-छोटी सूचनाओं को अत्यंत गंभीरता से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मौके पर पहुंच कर विवाद को सुलझाया जाए।
जिले में रिजर्व पुलिस की टीम बनाकर क्यूआरटी के रूप में भी रखा है तथा उनके साथ सभी दंगा नियंत्रित उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
पटाखों दुकानों की होगी चेंकिंग
विस्फोटक पदार्थ या पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस धारकों की लिस्ट थानावार अप टू डेट कराई जाए।
इन दुकानों की उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के साथ चेकिंग की जाए।
साथ ही कहा गया कि विस्फोटक दुकानें भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर लगाई जाए। पटाखा दुकानों पर पर्याप्त अग्नि शमन यंत्रों को रखा जाए।
ये भी दिए निर्देश
जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,…
"लगा छत से कुछ भारी चीज गिरी... फिर समझ आया मुझ पर हमला हुआ है":…
कोलकाता भगदड़: मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश; प्रदेश…
यूपी NDA में सीटों का पेंच: राजभर ने BJP से मांगी 33 सीटें, मंत्री अनिल…
एक ही दिन मनाई जाएगी महानवमी और विजयादशमी; 20 अक्तूबर को होगा रावण दहन, जानें…