अयोध्या दीपोत्सव – 17 रास्ते रहेंगे बंद, यहां जान लें पूरी गाइडलाइन

“अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच राम की पैड़ी जाने वाले 17 रास्तों को बंद कर दिया गया है। इन रास्तों से गुजरने के लिए पास का होना जरूरी है”

अयोध्या 28 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

शहर में 30 अक्टूबर को सरयू किनारे भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस दीपोत्सव से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने को लेकर लगातार काम चल रहा है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

इस बीच पुलिस ने सरयू नदी पर राम की पैड़ी की ओर जाने वाले 17 रास्तों को बंद कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने राम की पैड़ी और राम पथ से जुड़ी सभी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के नाम की लिस्ट तैयार कर ली है। 

सिर्फ पास धारकों को मिलेगी एंट्री

अयोध्या थाने के निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राम की पैड़ी से जुड़े 17 रास्तों को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

इन रास्तों को सुरक्षा के चलते बंद किया गया है। दीपोत्सव तक सिर्फ वहीं लोग यहां से गुजर पाएंगे, जिनके पास बने होंगे।

सिर्फ पास धारकों को ही इन रास्तों से गुजरने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सिर्फ घाटों पर तैनात किये गये स्वयंसेवक, दीपोत्सव कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों और पास धारकों को ही इन रास्तों पर प्रवेश मिलेगा। 

अयोध्या थाने के निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने आगे बताया कि राम की पैड़ी की सुरक्षा को देखते हुए सभी 17 सम्पर्क मार्गों पर एक-एक दारोगा और चार-चार सिपाही तैनात किये गये हैं।

इसके अलावा राम की पैड़ी से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों से खासतौर पर आग्रह किया गया है कि वे दीपोत्सव वाले दिन प्रतिबंधित गलियों से ना गुजरें और ना ही अपने घरों की छतों पर जाएं। इसके लिये इलाके की सभी ऊंची इमारतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाएंगे। 

आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को छोटी दीपावली के अवसर पर राम की पैड़ी तथा अन्य घाटों पर 28 लाख दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

दीपोत्सव को लेकर घाट प्रभारी और समन्वयक नियमित रूप से दीयों को घाट पर व्यवस्थित तरीके से रख रहे हैं।

इसके अलावा वह स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में अयोध्या में यह आठवां दीपोत्सव कार्यक्रम होगा।

Santosh SETH

Recent Posts

ग्वालियर : बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,…

6 hours ago

फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने बयां की खौफनाक आपबीती

"लगा छत से कुछ भारी चीज गिरी... फिर समझ आया मुझ पर हमला हुआ है":…

6 hours ago

कोलकाता भगदड़: मृतकों की संख्या 19 हुई, CM ने दिए जांच के आदेश

कोलकाता भगदड़: मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश; प्रदेश…

7 hours ago

यूपी चुनाव: सुभासपा ने BJP से मांगी 33 सीटें, ‘शिवपुर’ सीट पर भी दावा

यूपी NDA में सीटों का पेंच: राजभर ने BJP से मांगी 33 सीटें, मंत्री अनिल…

14 hours ago

नवमी और दशहरा 20 अक्तूबर को, जाने रावण दहन और शस्त्र पूजन मुहूर्त

एक ही दिन मनाई जाएगी महानवमी और विजयादशमी; 20 अक्तूबर को होगा रावण दहन, जानें…

14 hours ago

दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर? जानें विजयदशमी की सही तारीख

दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें विजयदशमी की सही तारीख और…

14 hours ago