Breaking News

उत्तर प्रदेश : पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन प्रक्रिया घोषित, 18 जुलाई से शुरू होगा कार्यक्रम

“उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित हो गया है। प्रदेश में 18 जुलाई से यह कार्यक्रम शुरू होगा”

लखनऊ 16 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन की प्रक्रिया 18 जुलाई से प्रारंभ होगी। जिला पंचायतीराज विभाग के भेजे विस्तृत कार्यक्रम पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। शहरी क्षेत्रों के विस्तार के कारण पंचायत वार्डों की सीमाएं बदल रही हैं। फाइनल सूची 10 अगस्त तक जारी होंगी।

नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर निगम के सृजन और सीमा विस्तार के कारण प्रभावित ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) का आंशिक परिसीमन किया जाना है।

इन वार्डों के निर्धारण के संबंध में आपत्तियां प्राप्त करने, उसके निस्तारण और प्रकाशन आदि के लिए समयसारिणी जारी कर दी गई है। समयसारिणी के अनुसार, ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का निर्धारण 18-22 जुलाई के बीच होगा।

ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों की प्रस्तावित सूची की तैयारी और उसका प्रकाशन 23 जुलाई से 28 जुलाई के मध्य किया जाएगा। इन वार्डों पर आपत्तियां 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण का कार्य 3 अगस्त से 5 अगस्त के बीच पूरा होगा। वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन 6 अगस्त से 10 अगस्त के बीच किया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी के युवक का अपहरण, फर्जी असलहा थमाकर पुलिस ने लूटा

खाकी पर गंभीर आरोप: वाराणसी के युवक का अपहरण कर जौनपुर ले गई पुलिस, फर्जी…

1 hour ago

पटना: करमा पूजा के दौरान गंगा में डूबे 11 लोग, 1 शव बरामद, 6 लापता

पटना में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा नदी में 11 लोग डूबे,…

2 hours ago

आयुष्मान भारत के 8 साल: 60 करोड़ लोगों को मिला 5 लाख का हेल्थ कवर

आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे: 60 करोड़ लोगों को मिला 5 लाख का हेल्थ…

2 hours ago

आजमगढ़ हत्याकांड का खौफनाक अंत: एनकाउंटर में आरोपी ढेर

आजमगढ़ तिहरे हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 घंटे चले पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पिता ढेर,…

5 hours ago

11वां आयुर्वेद दिवस : 5000 वर्ष पुरानी चिकित्सा का आधुनिक अवतार

आयुर्वेद का स्वर्णिम युग: 11वें आयुर्वेद दिवस पर भारत की 5000 पुरानी चिकित्सा का आधुनिक…

5 hours ago

नागपुर में मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस, लॉन्च होगी ‘आयुष विजन 2030’ रिपोर्ट

नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…

6 hours ago