उत्तर प्रदेश – एसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश हुआ ढेर

“सांकेतिक चित्र “

“पंकज यादव अगस्त 2009 में मऊ में हुए ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह राम सिंह मौर्य और उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सतीश की मार्च 2010 में हुई हत्या मामले में भी आरोपी था”

मथुरा 07 / 08 / 2024 (एजेंसी) 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बुधवार सुबह राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स को एक लाख के इनामी बदमाश पंकज यादव के मथुरा के फरह क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी।

सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार यादव को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें यादव मारा गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि यादव उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी और बिहार में शहाबुद्दीन गैंग के लिए कथित तौर पर भाड़े पर हत्या करवाता था।

सूत्रों के मुताबिक, यादव पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे जघन्य अपराधों में 36 मुकदमे दर्ज थे। उन्होंने बताया कि यादव अगस्त 2009 में मऊ में हुए ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह राम सिंह मौर्य और उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सतीश की मार्च 2010 में हुई हत्या मामले में भी आरोपी था।

 

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

3 hours ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

3 hours ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

6 hours ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

6 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

6 hours ago