उत्तर प्रदेश – मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक , 13 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्रदेव सिंह, जयवीर सिंह और गुलाब देवी ने बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी”

लखनऊ 28 / 08/2024 (शब्द) संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनमें 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जल जीवन मिशन में रख रखाव और मेंटनेंस की नीति को मंजूरी दी गई है, वहीं पर्यटन विभाग के पर्यटक आवास गृह को 15-15 वर्ष की लीज पर देने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसमें घाटे में चल रहे या बंद हो चुके आवास गृह शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग में संस्कृत छात्रों की छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी को स्वीकृति दी गई है।

वहीं उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए डाटा सेंटर में ग्रिड द्वारा विद्युत नेटवर्क प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।