Breaking News

उत्तर प्रदेश उपचुनाव – PDA का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी – सीएम योगी

“उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा कटेहरी बाजार स्थित राम देव जनता इंटर कॉलेज में हुई”

अंबेडकरनगर 10 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में जनता ने तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाया है। जनता को पता है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन देश के लिए खतरनाक है।

अयोध्या में 500 वर्ष तक मंदिर नहीं बना क्योंकि बटे थे तो कटे थे। अब एकजुट हुए तो मंदिर भी बना और देश की सीमा भी सुरक्षित हो गई। पाकिस्तान घुसपैठ करता था। चीन करता था।

हम लोग संसद में आवाज उठाते थे कि मुंह तोड़ जवाब दो। पर संबंध खराब होने का हवाला देते थे। अब दुश्मन की धज्जियां उड़ा दी जाती हैं। सर्जिकल स्ट्राइक होती है। अब नया भारत है। छेड़ता नहीं लेकिन छोड़ता भी नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि सपा कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। कन्नौज गया तो पता चला कि बाबा साहब के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का नाम सपा ने बदल दिया था। हमने बाबा साहब के सम्मान में फिर से नाम कर दिया।

इन्होंने एससी-एसटी की छात्रवृति रोक दी थी, हमने बहाल किया। क्योंकि हम सबका साथ सबका विकास पर काम कर रहे हैं। सपा कटेहरी को परिवारवाद का गढ़ बना देना चाहती है। शिवबाबा धाम, श्रवणधाम के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया। हमने अयोध्या के साथ यहां भी विकास का ध्यान दिया।

मुख्यमंत्री ने डॉ लोहिया को याद करते हुए कहा कि समाजवादी आंदोलन को लोहिया, जयप्रकाश नारायण जैसे लोग नेतृत्व देते थे। अब देख सपाई, बिटिया घबराई वाली हालत है। 

अयोध्या में सपाई को दुष्कर्म में जेल भेजा गया। कन्नौज में भी यही हुआ। पीडीए का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी है। कहा कि जो जितना बड़ा अपराधी होगा, वह इस प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा होगा। इसी जिले का अपराधी खान मुबारक इनके साथ था। 

बीजेपी में जातिवाद और परिवारवाद नहीं है। सीएम ने कटेहरी के अच्छे विकास का जिम्मा लिया और कहा कि अयोध्या के साथ यहां का भी विकास होगा। 

Santosh SETH

Recent Posts

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

7 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

16 minutes ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

24 minutes ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

32 minutes ago

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

5 hours ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

5 hours ago