उत्तर प्रदेश/बुलंदशहर – पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

“मिस्ड कॉल से आम आदमी को जाल में फंसाती थी महिला सदस्य, और फिर क़र देते थे कांड, महिला  सदस्य समेत 6 गिरफ्तार” 

बुलंदशहर 01 / 09 / 2024 (शब्द)

बुलंदशहर जिले की पुलिस ने 6 ऐसे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जो कि आम आदमी को पहले सुनियोजित तरीके से अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते और उसके बाद फिर ब्लैकमेल करके धन ऐंठते थे”
पहले ये लोग मिस्ड कॉल करते और ज़ब कोई कॉल करता तो गिरोह की महिला आम आदमी को जाल में फंसाती थी।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपये, पांच मोबाइल फोन, दो चैक, 50 हज़ार के स्टाम्प भी बरामद किए गये हैं।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मिस्ड कॉल के बाद पुरुष करता था महिला के फोन पर बात तो महिला भोले भाले लोगों को बुलाकर अपना शिकार बनाते और फिर पुरुष को किसी जगह पर बुलाते और उसके बाद महिला सदस्य झांसे में आने वाले किसी भी व्यक्ति को कमरे में ले जाती, कमरे में घुसते ही महिला के साथी धावा बोल देते थे।
उन्होंने बताया कि महिला द्वारा फंसाये गए युवकों के साथ गिरोह के लोग मारपीट करते थे, युवकों को दुष्कर्म के मामले में फंसाने का डर दिखाकर अवैध वसूली करते थे।
अब तक बुलन्दशहर के आधा दर्जन से अधिक लोगों को इसी तरह अपने चंगुल में फंसाकर लगभग 8 लाख रूपये की वसूली करने के मामले सामने आए हैं।
एसएसपी ने बताया कि ये पूरा गैंग बेहद ही शातिर किस्म का है जो कि अब तक लोगों से 8 लाख रुपये ऐंठ चुके हैं।
एसएसपी ने बताया कि शनिवार को स्वाट टीम और बुलन्दशहर कोतवाली देहात पुलिस ने महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

15 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

15 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

15 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

15 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

15 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

18 hours ago