“भाजपा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की घोषणा की। फूलपुर से दीपक पटेल और गाजियाबाद से संजीव शर्मा को मैदान में उतारा। पार्टी ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, खैर से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्य को मैदान में उतारा है”
लखनऊ 24 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
बीजेपी ने यूपी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी की लिस्ट के अनुसार, कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर चुनावी मैदान में उतारे गए हैं।
गाजियाबाद सदर से संजीव शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, खैर से सुरेंद्र दिलेर चुनाव लड़ेंगे। गाजियाबाद और खैर में बीजेपी काफी मजबूत मानी जाती है।
करहल सीट से अनुजेश यादव लड़ेंगे चुनाव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई करहल सीट से अनुजेश यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। सपा ने यहां पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है।
वहीं, फूलपुर से दीपक पटेल बीजेपी के उम्मीदवार बनाए गए हैं। कटेहरी सीट से धर्मराज निषाद को टिकट थमाया गया है। मझवां से सुचिस्मिता मौर्या बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। बता दें कि यूपी की 10 सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन कोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया था। ऐसे में अब नौ सीटों पर ही चुनाव होंगे।
इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव
यूपी में नौ विधानसभा सीटों करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 में अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद चुने गए। इसके बाद करहल सीट खाली हो गई थी।
शुक्रवार को है नामांकन की आखिरी तारीख
चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर (अयोध्या) को छोड़कर नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।
सपा पहले ही करहल, सीसामऊ, फूलपुर, मिल्कीपुर, कटेहरी, मझवां और मीरापुर से अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। मतगणना 13 नवंबर को होगी।
जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। सपा, बसपा और बीजेपी तीनों बड़े दल उपचुनाव लड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस सपा का समर्थन कर रही है। सीएम योगी पिछले कुछ महीनों से लगातार इन चुनाव क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…