Breaking News

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव – सीएम योगी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

“उत्तर प्रदेश में विधानसभा के 9 सीटों के रूझान/परिणाम पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनता की अटूट आस्था का प्रमाण बताया है। उन्होंने बंटेंगे तो कटेंगे के साथ ही पीएम मोदी के नारे एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का उल्लेख भी किया है“

लखनऊ 23 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-NDA की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनता की अटूट आस्था का प्रमाण है।

यह जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास के लिए मतदान करने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूं और सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।”</stron

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के ताजा रुझान/परिणाम में 9 सीटों में से 7 सीटों पर बीजेपी+ आगे चल रही थी जबकि दो सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है। 

सीएम योगी ने चुनाव प्रचार के दौरान ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था, जिसे लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने इस नारे का समर्थन किया था। 

महाराष्ट्र की जीत पर भी दी बधाई

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली सफलता पर भी खुशी जाहिर करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा-महायुति को मिली ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुरक्षा, समृद्धि एवं सुशासन पर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है।” उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई तथा जनता-जनार्दन का अभिनंदन। एक हैं तो सेफ हैं।”

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

18 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

18 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

18 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago