उत्तर प्रदेश : 12048 महिलाओं सहित 60244 पुलिस कांस्टेबलों को मिला नियुक्ति पत्र

“लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान 60244 पुलिस कांस्टेबल को नियुक्ति पत्र मिला । इनमें 12048 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं”

लखनऊ 15 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार (15 जून) को 60244 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया। इसके लिए राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।

नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी अभ्यर्थियों ने यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा पास की थी। अमित शाह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल हुए। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने कार्यक्रम से एक दिन पहले बताया था कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी कांस्टेबल के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उनके गृह जिले और कार्यक्रम स्थल के बीच एक जिला चुना गया है, जहां कांस्टेबल रात भर विश्राम करेंगे।

इस कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा “न खर्ची, न पर्ची। 48 लाख एप्लीकेशन में से आप सभी अपनी योग्यता से आए हैं। मैं मानता हूं कि इससे बड़ी उपलब्धि किसी भी शासन के लिए कोई नहीं हो सकती है। वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और योगी जी मुख्यमंत्री बने। उत्तर प्रदेश पुलिस बल फिर से नई बुलंदियों को हासिल करने के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।”

दोपहर 12 बजे लखनऊ पहुंचें अमित शाह

गृहमंत्री अमित दोपहर 12:05 बजे लखनऊ पहुंचे और 12:30 बजे कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां वह लगभग एक घंटे तक रुके। इस दौरान यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में शीर्ष 50 स्थान हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। कार्यक्रम में 55 हजार पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र मिले। कार्यक्रम में कांस्टेबलों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

60 हजार पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा आवेदन

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कुल 60 हजार पदों पर भर्ती निकाली थी। इनमें से 12048 पद महिलाओं के लिए थे। इन पदों पर भर्ती के लिए 48 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। प्रदेश के 67 जनपदों में 1174 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। 60244 लोगों ने परीक्षा पास की। अब इन्हें नियुक्ति पत्र मिलेगा।

इस भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित हुई थी, जिसे रद्द कर दिया गया था और छह महीने के अंदर दूसरी परीक्षा आयोजित करने के लिए कहा गया था। अगस्त 2024 में दोबारा परीक्षा हुई और इसे पास करने वाले लोगों को अब नियुक्त किया जा रहा है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.