ManavSampadaPortal
“उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए बड़ा चाबुक चलाया है”
लखनऊ ‘The Politics Again’ संतोष सेठ की रिपोर्ट
प्रदेश सरकार ने राज्य के 68,000 से अधिक कर्मचारियों का जनवरी माह का वेतन (Salary) रोक दिया है।
यह कार्रवाई उन कर्मचारियों पर की गई है, जिन्होंने तय समय सीमा के भीतर अपनी चल-अचल संपत्ति (Property Details) का ब्योरा ‘मानव संपदा पोर्टल’ पर अपलोड नहीं किया है।
मुख्य सचिव के आदेशानुसार, प्रदेश के सभी 8 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का खुलासा करना अनिवार्य किया गया था।
नियम: 31 दिसंबर 2025 तक अर्जित सभी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा देना था।
डेडलाइन: यह जानकारी 31 जनवरी 2026 तक ‘मानव संपदा पोर्टल’ (Manav Sampada Portal) पर ऑनलाइन अपलोड करनी थी।
लापरवाही: सरकार की तमाम चेतावनियों के बावजूद 68 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते अब उनकी सैलरी रोक दी गई है।
लापरवाह कर्मचारियों को सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि करियर में भी झटका लगेगा। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 1 फरवरी 2026 के बाद होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठकों में ऐसे कर्मचारियों के प्रमोशन पर विचार नहीं किया जाएगा।
यानी जब तक वे अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं देते, उनकी तरक्की की फाइल भी आगे नहीं बढ़ेगी।
सरकार का उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता लाना है। अक्सर सरकारी कर्मचारियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगते हैं।
मानव संपदा पोर्टल पर ब्योरा ऑनलाइन होने से सरकार और जनता दोनों के पास स्पष्ट जानकारी रहेगी। सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से नियमों का पालन करवाएं, अन्यथा इसे ‘प्रतिकूल प्रविष्टि’ माना जाएगा।
” इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि वेतन रुकने के बाद कर्मचारी कितनी जल्दी पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट करते हैं”
राहुल गांधी नागरिकता विवाद : हाईकोर्ट में पेश हुए गृह मंत्रालय के गोपनीय दस्तावेज, जज…
मध्य पूर्व युद्ध का नया और खतरनाक चरण : ईरान का रियाद पर मिसाइल हमला,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित किया 'श्री राम यंत्र', निर्माण…
जौनपुर : DM डॉ. दिनेश चंद्र का सख्त रुख, संचारी रोग बैठक से नदारद अधिकारियों…
पंचायत चुनाव 2026 : ई-बीएलओ एप से मतदाता सूची पुनरीक्षण में जौनपुर को यूपी में…
'नव निर्माण के नौ वर्ष': कलेक्ट्रेट में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन, युवा उद्यमी योजना में…