सुल्तानपुर में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने इम्तियाज अहमद भुट्टो को विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया; प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' नारे पर साधा तीखा निशाना।
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश के ‘PDA’ को बताया ‘धोखा’
सुल्तानपुर: संतोष सेठ,की रिपोर्ट : (THE POLITICS AGAIN)
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।
आज दिनांक 21-09-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक अति महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा सुल्तानपुर से प्रभारी/प्रत्याशी के रूप में इम्तियाज अहमद भुट्टो जी को घोषित किया… pic.twitter.com/oLl6xW2jKL
— Vishwanath Pal (@PalVishwnathbsp) September 21, 2026
सोमवार (21 सितंबर 2026) को सुल्तानपुर शहर के तिकोनिया पार्क में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार सुल्तानपुर विधानसभा सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टो को अपना आधिकारिक प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया।
इससे पूर्व उन्होंने शहर के अम्बेडकर पार्क में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस ऐलान के साथ ही बसपा ने समाजवादी पार्टी (SP) और अन्य प्रतिद्वंद्वियों पर तीखा सियासी हमला बोला।
प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधते हुए उनके ‘पीडीए’ (PDA) नारे को महज एक चुनावी धोखा करार दिया।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने कार्यक्रमों में बच्चों और छात्रों को नीले कपड़े पहनाकर बहुजन समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
पाल ने सपा सरकार के पुराने फैसलों की याद दिलाते हुए कहा, “अखिलेश को बाबा साहब का नाम हजम ही नहीं होता है।
सत्ता में आते ही उन्होंने बाबा साहब के नाम पर बने ‘भीम नगर’ जिले का नाम बदलकर फिर से संभल कर दिया था।
ऐसे में अब उनकी फोटो लगाने का क्या औचित्य है? बहुजन समाज उनके इस दोहरे चरित्र को भली-भांति समझता है।”
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर द्वारा यूपी को चार हिस्सों में बांटने वाले बयान पर पलटवार करते हुए विश्वनाथ पाल ने इसे कोरी बयानबाजी और ‘जुमला’ बताया।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पुनर्गठन कर विकास का रास्ता तैयार करना केवल मायावती (बहनजी) के बस की बात है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बड़े जिले होने के कारण जब सुल्तानपुर का पूर्ण विकास संभव नहीं हो पा रहा था, तब मायावती सरकार ने ही छत्रपति साहू जी महाराज के नाम से नया जिला (अमेठी) बनाया था और बस्ती व देवीपाटन जैसे नए मंडलों की स्थापना की थी।
एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी या अन्य दलों के साथ गठबंधन के सवाल को दरकिनार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कमजोर लोग बैसाखी (गठबंधन) का सहारा लेते हैं।
उन्होंने कहा, “आज भाजपा 38 दलों और सपा-कांग्रेस 28 दलों का गठबंधन बनाकर चल रही हैं, क्योंकि वे कमजोर हैं।
बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान कर दिया है कि पार्टी 2007 की तर्ज पर सीधे ‘जनता का गठबंधन’ तैयार करेगी और 2027 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर अकेले लड़ेगी।”
विश्वनाथ पाल ने यह भी जानकारी दी कि सुल्तानपुर जिले की लंभुआ और सदर सीटों से प्रत्याशी पहले ही घोषित किए जा चुके हैं, जबकि इसौली और कादीपुर सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: दिल्ली से बाहर पहली बार 'एकता नगर' में होगा सिनेमाई महाकुंभ,…
स्वच्छता और सुशासन की नई पहल: MSME मंत्रालय 'विशेष अभियान 6.0' के लिए तैयार, ई-कचरे…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'सह्याद्री' और 'कुलिश' पहुंचे फिलीपींस: ADMM-प्लस के जरिए 'एक्ट ईस्ट' नीति…
दूरसंचार विभाग की सख्त चेतावनी: फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की…
11वें आयुर्वेद दिवस को लेकर देश में भारी उत्साह: 89 लाख नागरिकों ने लिया संकल्प,…