यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: DM दिनेश चंद्र का सख्त आदेश, 206 केंद्रों पर होगी CCTV से निगरानी | Jaunpur News
“उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है”
जौनपुर (वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय): THE POLITICS AGAIN : सुनील कुमार की रिपोर्ट
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी (DM) डॉ. दिनेश चंद्र ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में डीएम ने बताया कि परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में चलेंगी।
प्रथम पाली: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक।
द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक।
कुल परीक्षार्थी: जनपद में हाईस्कूल के 77,042 और इंटरमीडिएट के 77,080 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
कुल केंद्र: जिले में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने भारी भरकम फौज तैनात की है:
जोनल मजिस्ट्रेट: 06
सेक्टर मजिस्ट्रेट: 22
स्टैटिक मजिस्ट्रेट: 206 (हर केंद्र पर एक) डीएम ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया है कि वे अपने आवंटित केंद्रों पर समय से उपस्थित रहें और सीसीटीवी निगरानी से लेकर प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तक हर चीज की मॉनिटरिंग करें।
छात्रों और अभिभावकों की समस्या समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी शिकायत या सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
📞 7905471191 📞 9451962481
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि परीक्षा की पवित्रता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति, चाहे वह अधिकारी हो या कर्मचारी, के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में डीएम ने सभी अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने का संकल्प भी दिलाया।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, एडीएम (वित्त) परमानन्द झा, डीआईओएस राकेश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
राहुल गांधी नागरिकता विवाद : हाईकोर्ट में पेश हुए गृह मंत्रालय के गोपनीय दस्तावेज, जज…
मध्य पूर्व युद्ध का नया और खतरनाक चरण : ईरान का रियाद पर मिसाइल हमला,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित किया 'श्री राम यंत्र', निर्माण…
जौनपुर : DM डॉ. दिनेश चंद्र का सख्त रुख, संचारी रोग बैठक से नदारद अधिकारियों…
पंचायत चुनाव 2026 : ई-बीएलओ एप से मतदाता सूची पुनरीक्षण में जौनपुर को यूपी में…
'नव निर्माण के नौ वर्ष': कलेक्ट्रेट में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन, युवा उद्यमी योजना में…