राज्यों की खबरे

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: नकल माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई, DM डॉ. दिनेश चंद्र ने दिलाई ‘नकलविहीन परीक्षा’ की शपथ

“उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है”

जौनपुर (वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय): THE POLITICS AGAIN : सुनील कुमार की रिपोर्ट 

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी (DM) डॉ. दिनेश चंद्र ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

18 फरवरी से महाकुंभ, 1.54 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

बैठक में डीएम ने बताया कि परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में चलेंगी।

  • प्रथम पाली: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक।

  • द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक।

  • कुल परीक्षार्थी: जनपद में हाईस्कूल के 77,042 और इंटरमीडिएट के 77,080 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

  • कुल केंद्र: जिले में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

सुरक्षा का त्रि-स्तरीय चक्रव्यूह तैयार

नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने भारी भरकम फौज तैनात की है:

  1. जोनल मजिस्ट्रेट: 06

  2. सेक्टर मजिस्ट्रेट: 22

  3. स्टैटिक मजिस्ट्रेट: 206 (हर केंद्र पर एक) डीएम ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया है कि वे अपने आवंटित केंद्रों पर समय से उपस्थित रहें और सीसीटीवी निगरानी से लेकर प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तक हर चीज की मॉनिटरिंग करें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

छात्रों और अभिभावकों की समस्या समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी शिकायत या सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

📞 7905471191 📞 9451962481

लापरवाही पर होगी सीधे FIR

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि परीक्षा की पवित्रता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति, चाहे वह अधिकारी हो या कर्मचारी, के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के अंत में डीएम ने सभी अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने का संकल्प भी दिलाया।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, एडीएम (वित्त) परमानन्द झा, डीआईओएस राकेश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

वृंदावन गुरुकुलम हादसा: पानी के टैंक में दम घुटने से 4 छात्रों की दर्दनाक मौत

वृंदावन गुरुकुलम हादसा: पानी के टैंक में दम घुटने से 4 छात्रों की दर्दनाक मौत,…

13 hours ago

यूपी शिक्षामित्र मानदेय: 10 हजार से बढ़कर 18 हजार, 460 करोड़ जारी

यूपी के शिक्षामित्रों के लिए दिवाली का तोहफा: मानदेय 10 हजार से बढ़कर हुआ 18…

13 hours ago

आगरा में पति ने नवविवाहिता से घिनौनी मांग की, पत्नी अवसाद में, FIR दर्ज

आगरा में नवविवाहिता से खौफनाक मांग: पति ने रखी गंदी शर्त, कंपनी का सीक्रेट डाटा…

13 hours ago

फिरोजाबाद गोलीकांड: पत्नी को प्रेमी संग शराब पीते देख पति ने बरसाईं गोलियां

फिरोजाबाद में खूनी खेल: पत्नी को प्रेमी के साथ शराब पीते देख कॉलेज संचालक पति…

13 hours ago

चुनाव आयोग पर संग्राम : हिरासत से रिहा हुए राहुल-प्रियंका

चुनाव आयोग पर संग्राम: हिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका, पवन खेड़ा की चेतावनी- 'मोदी-शाह को नींद…

14 hours ago

SIR मामला : राहुल-प्रियंका गांधी हिरासत में, 8 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

चुनाव आयोग के बाहर भारी बवाल: राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई विपक्षी नेता हिरासत…

23 hours ago