यूपी ATS जासूस गिरफ्तार

यूपी ATS ने ISI के लिए जासूसी करते नौसेना के जवान को किया गिरफ्तार | The Politics Again

“यूपी ATS का बड़ा एक्शन: भारतीय नौसेना का जवान गिरफ्तार, ISI को भेज रहा था युद्धपोतों की खुफिया जानकारी “

लखनऊ/आगरा (The Politics Again): वरुण यादव की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (UP ATS) ने देश की सुरक्षा से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले का पर्दाफाश किया है।

यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय नौसेना (Indian Navy) के एक जवान को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान आगरा निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो केरल के कोच्चि स्थित ‘दक्षिणी नेवल कमांड’ (Southern Naval Command) में लांस नायक के पद पर तैनात था।

युद्धपोतों की तस्वीरें और संवेदनशील जानकारी की लीक

यूपी एटीएस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पाकिस्तान बेस्ड ISI एजेंट के संपर्क में है और भारत के खिलाफ जासूसी कर रहा है।

  • ATS की जांच: सूचना के आधार पर जब एटीएस की टीम ने गहन जांच की, तो कोच्चि में तैनात आदर्श कुमार का नाम सामने आया।

  • क्या-क्या भेजा? जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि आरोपी आदर्श ने रणनीतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील भारतीय युद्धपोतों (Warships) की तस्वीरें और अन्य खुफिया डिटेल्स ISI एजेंट के साथ साझा की हैं।

  • पैसों का लेन-देन: चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि आरोपी ने पाकिस्तान बेस्ड ISI एजेंट के संपर्क में आने के बाद अपने बैंक खाते से एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

सबूतों के आधार पर, देश विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के तंत्र में आपराधिक संलिप्तता पाए जाने के बाद यूपी एटीएस ने आदर्श कुमार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

आज उसे सक्षम न्यायालय के सामने पेश किया गया, जहां से अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

👤 आरोपी की पूरी डिटेल:

  • नाम: आदर्श कुमार उर्फ लकी

  • पिता का नाम: बलवीर सिंह

  • उम्र: 24 वर्ष

  • पद/तैनाती: लांस नायक, दक्षिणी नेवल कमांड (कोच्चि, केरल)

  • निवासी: ग्राम- चीतपुर, पोस्ट एवं थाना- कागारोल, जिला- आगरा (उत्तर प्रदेश)

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.