दिल्ली :पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गैंग का शूटर, गोली लगने से दो पुलिसकर्मी घायल

“दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया है। एनकाउंटर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर हुआ है। मारे गए बदमाश की पहचान रोमिल वोहरा (20 वर्ष) के रूप में की गई है। रोहिल पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये इनाम रखा हुआ था। उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गैंग का सक्रिय शूटर था”

नई दिल्ली 24 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर में मारे गए बदमाश ने कुछ दिनों पहले हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले एक बड़े शराब कारोबारी की हत्या की थी। रोमिल ने 14 जून को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शराब कारोबारी शांतनु की कई गोलियां मारकर हत्या की थी।

शांतनु का 12 जिलों में शराब का कारोबार था। बदमाश पर हत्या और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज थे। रोमिल दिल्ली में आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी वांछित था।

पुलिस पर रोमिल ने की थी फायरिंग

पुलिस ने बताया कि बीती रात में स्पेशल सेल को हरियाणा पुलिस से एक वांछित अपराधी रोमिल वोहरा पुत्र कपिल वोहरा निवासी यमुनानगर के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। डेरा मंडी के पास दिल्ली-हरियाणा सीमा के आसपास संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। 24 जून 2025 की सुबह मुखबिर द्वारा रोमिल की पहचान की गई और पुलिस टीमों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया।

रोमिल ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। पुलिस टीम के दो सदस्य एसआई प्रवीण और एसआई रोहन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर था। हाल ही में कुरुक्षेत्र जिले के शांतनु हत्याकांड और यमुनानगर जिले के तिहरे हत्याकांड में शामिल होने के बाद वह फरार चल रहा था। 

Santosh SETH

Recent Posts

बस्तर : नक्सल मुक्त 93 गांवों में पहली बार शान से फहरा तिरंगा

बस्तर में रचा गया नया इतिहास: नक्सल मुक्त हुए 93 गांवों में पहली बार शान…

18 hours ago

छत्तीसगढ़ : सुकमा के 50 अति-दुर्गम गांवों में पहली बार फहरा तिरंगा

ऐतिहासिक बदलाव: सुकमा के 50 अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी के बाद पहली बार…

18 hours ago

E20 पेट्रोल से माइलेज घटने पर सरकार ने दी सफाई

E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…

19 hours ago

जौनपुर: कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा, DM ने दिलाई पंचप्रण की शपथ

जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…

19 hours ago

जौनपुर: पुलिस लाइन में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया ध्वजारोहण

जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…

19 hours ago

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई देशभक्ति रंगोली

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…

19 hours ago