जौनपुर : जिले से होकर गुजरेंगी दो जोड़ी विशेष ट्रेनें

” यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन बेलगावी-मऊ एक्सप्रेस व मुंबई सेंट्रल चलाई जाएगी। इससे जिले के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी”

जौनपुर 10 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे कुलदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बेलगावी से मऊ के लिए यह ट्रेन 6, 13, 20, 27 अप्रैल और 4, 11 मई को चलेगी। जौनपुर जंक्शन पर आगमन सुबह 7.33 एवं प्रस्थान सुबह 7.35, शाहगंज जंक्शन पर सुबह 8.15 व प्रस्थान सुबह 8.17 बजे होगी।

आज़मगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। वापसी में मऊ से बेलगावी के लिए यह ट्रेन 9, 16, 23, 30 अप्रैल और 7, 14 मई को चलाई जाएगी। यह ट्रेन आठ अप्रैल बुधवार को रात 8 बजे मऊ से प्रस्थान करेगी। शुक्रवार को शाम 5 बजे बेलगावी पहुंचेगी।

शाहगंज जंक्शन पर आगमन रात 9.55 व प्रस्थान रात 10 बजे, जौनपुर जंक्शन पर आगमन रात 10.58 बजे व प्रस्थान रात 11 बजे होगी। इसी क्रम में मुंबई सेंट्रल से वाराणसी के लिए यह ट्रेन अप्रैल में 9, 16, 23 व 30 को व मई में 7, 14, 21, 28 को व जून में 4, 11, 18 व 25 को चलेगी।

यह विशेष ट्रेन मुंबई सेंट्रल से नौ अप्रैल बुधवार को रात 10:50 बजे प्रस्थान करेगी लखनऊ, रायबरेली, अमेठी होते हुए शुक्रवार को जंघई स्टेशन पर सुबह आठ बजे एवं वाराणसी जंक्शन पर 11:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन वाराणसी से मुंबई सेंट्रल के लिए अप्रैल में 11, 28, 25 को, मई में 2, 9, 16, 23, 30, जून में 6, 13, 20, 17 को चलाई जाएगी। यह ट्रेन 2:30 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगी। जंघई स्टेशन पर दोपहर 3:42 बजे पहुंचेगी। प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली लखनऊ होते हुए तीसरे दिन 4:20 पर मुंबई पहुंचेगी।

Santosh Kumar

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

8 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

20 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

20 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

20 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago