बद्दी-साई सडक़ पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की मुहिम पर व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

“बद्दी के सबसे व्यस्तम साई रोड पर आवाजाही को सुचारू करने के लिए प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों को हटाने के लिए शुरू की गई कवायद के खिलाफ व्यापार मंडल मुखर होने लगा है। दरअसल प्रशासन द्वारा शहर की सडकों से रेहड़ी-फड़ी हटाए जाने पर व्यापार मंडल ने स्वागत योग्य कदम बताया लेकिन इस बात पर एतराज जताया कि उनकी दुकानों के आगे उनकी निजी जमीन पर जो शेड बने हुए उसे गिराने का कदम सही नहीं है”

बद्दी 03 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दुकानदारों ने कहा कि यह उनकी निजी जमीन है इसलिए प्रशासन का कोई हक नहीं बनता कि उस पर कार्रवाई करें, क्योंकि उसका किसी ने भी मुआवजा नहीं लिया है। इसी संदर्भ में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मान सिंह कुंडलस और उपाध्यक्ष भाग सिंह चौधरी ने एसडीएम विवेक महाजन को ज्ञापन सौंप कर कहा कि रेहड़ी-फड़ी हटाना अच्छी बात है लेकिन हमें अपनी जमीन पर बनाए गए शेड को हटाने के लिए जो नोटिस दिए गए हैं वही गलत है।

उधर इस दौरान संडोली के पूर्व प्रधान भाग सिंह ने कहा कि साई रोड पर डिवाइडर से जाम लग रहा है और यह डिवाइडर प्रशासन ने गलत बना दिए और लोक निर्माण विभाग ने इसको बनाने से पहले व्यापारियों को विश्वास में नहीं लिया।

यह करोडों रुपए व्यर्थ जाएगा, क्योंकि इसके निर्माण आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। उधर, एसडीएम बद्दी विवेक महाजन ने कहा कि शहर व बाजार और सडक़ों से रेहड़ी फड़ी हटाने का काम जारी रहेगा। उन्होने दुकानदारों से आह्वान किया कि वह अपने आगे रेहड़ी-फड़ी न लगवाएं व अगर एक फुट भी अतिक्रमण है तो उसको स्वेच्छा से हटा लें।

उन्होने कहा कि इस संदर्भ में ईओ नगर परिषद और तहसीलदार के नेतृत्व में व्यापारियों की कमेटी बना दी है जो हर प्वाइंट पर जाकर देखेगी कि कहां कहा अवैध कब्जा है। उन्होंने कहा कि पिछले शनिवार से जो मुहिम चलाई थी वो लगातार जारी रहेगी। आज अगर कोई व्यक्ति अपना अवैध कब्जा हटा लेता है तो ठीक है वरना उससे कब्जा उठाने पर मशीन की लेबर की राशि भी वसूली जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

6 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

6 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

6 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

6 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

6 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

7 hours ago