जौनपुर दंगल: कल भीम vs बालाजी, जुटेंगे धनंजय सिंह और दिग्गज।
“जौनपुर जिले की धरती एक बार फिर से ‘दांव-पेच’ और ‘जोर-आजमाइश’ की गवाह बनने जा रही है”
जौनपुर/खेल डेस्क: “The Politics Again” वरुण यादव की रिपोर्ट
बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में कल यानी बुधवार, 11 फरवरी 2026 को ‘अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
यह महा-मुकाबला प्रसिद्ध साईनाथ महादेव मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यह आयोजन श्रद्धेय स्मृतिशेष राजाराम यादव की याद में किया जा रहा है।
महामुकाबला: यूपी vs महाराष्ट्र
इस दंगल का मुख्य आकर्षण आजमगढ़ के पहलवान ‘भीम’ और महाराष्ट्र के ‘बालाजी मेटकरी’ के बीच होने वाला मुकाबला होगा।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश पुलिस के बादल सिंह और बनारस के अर्जुन के बीच भी रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंगी यादव के नेतृत्व में आयोजित इस दंगल में देश के कोने-कोने से नामी पहलवान अपने जौहर दिखाएंगे।
दिग्गजों का जमावड़ा
पहलवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता राजसिंह चिकारा (हरियाणा), विश्व कांस्य पदक विजेता संदीप यादव, ट्रिपल यूपी केशरी गोपाल यादव और विजय पाल जैसे दिग्गज मौजूद रहेंगे।
मुख्य अतिथियों में वरिष्ठ भाजपा नेता व उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह, जौनपुर के एमएलसी बृजेश सिंह (प्रिंशु) और पूर्व सांसद धनंजय सिंह शामिल होंगे।
तैयारियां पूरी
आयोजक अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंगी यादव ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अखाड़े को तैयार कर लिया गया है और दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और बैठने के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं।
पूरे क्षेत्र में लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे माहौल अभी से गरमाया हुआ है।
' पश्चिम एशिया संकट पर बड़ी खबर: ईंधन की कोई कमी नहीं, सभी भारतीय नागरिक…
"ग्रामीण पेयजल शासन में संरचनात्मक सुधारों को बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते…
19 मार्च से हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ : जानें कलश स्थापना,…
मिडिल ईस्ट संकट : 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में इंडियन नेवी ने संभाला मोर्चा, वॉरशिप की…
हज यात्रा 2026 के लिए बड़े बदलाव : मक्का में खुद नहीं बना सकेंगे खाना,…
योगी सरकार के 'नवनिर्माण के 9 वर्ष': दोगुनी हुई यूपी की GDP, जौनपुर में विकास…