आज चंद्र-मंगल बनाएंगे राशि परिवर्तन योग, इन 4 राशियों के लिए लाभदायक रहेगी दिसंबर महीने की शुरुआत

“नवंबर माह के आखिरी दिन यानि 30 तारीख को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से अमावस्या तिथि की शुरुआत होगी। इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा और मंगल राशि परिवर्तन योग भी बनाएंगे। चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में रहेंगे, जबकि मंगल चंद्रमा की राशि कर्क में।

वाराणसी 30 / 11 / 2024 आचार्य शंकर शास्त्री 

मंगल और चंद्रमा के बीच बनने वाले इस राशि परिवर्तन योग का शुभ असर राशिचक्र की कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है। इन राशियों के लिए दिसंबर महीने की शुरुआत बेहद अनुकूल और लाभदायक रह सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में”

मिथुन राशि 

मंगल और चंद्रमा के राशि परिवर्तन योग से आपको आर्थिक लाभ आने वाले कुछ दिनों में मिल सकता है। निवेश से भी इस राशि के जातकों को लाभ होगा। करियर के क्षेत्र में आपके उन्नति के मार्ग खुलेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का आपको मौका मिल सकता है। कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आप आ सकते हैं जो भविष्य में आपके बेहद काम आएंगे। लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव दिखेंगे, गिले शिकवे दूर होंगे और आप नए महीने की शुरुआत नए तरीके से कर सकते हैं। 

सिंह राशि 

आपको पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। दिसंबर महीने की 15 तारीख तक शुभ मांगलिक कार्य भी घर में आयोजित हो सकता है। आर्थिक पक्ष के लिए भी समय अच्छा रहेगा, किसी को उधार दिया था तो पैसा वापस मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी इस राशि के जातकों को उन्नति मिलेगी, कुछ लोगों को बड़ी जिम्मेदारी इस दौरान कार्यक्षेत्र में मिल सकती है। कारोबारियों ने जो योजनाएं बीते कल में बनाई थीं, उनके भलीभूत होने की पूरी संभावना है। 

धनु राशि 

अगर आपके घर वालों को इस बात को लेकर नाराजगी थी कि आप उन्हें समय नहीं देते, तो चंद्र-मंगल के राशि परिवर्तन के साथ ही आपको घर के लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कई चिंताएं इस दौरान दूर हो सकती हैं। अगर लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे तो दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छी खबर लेकर आ सकता है। पैसों को आप सही से मैनेज कर पाएंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस राशि के लोगों की सामाजिक स्तर पर भी ख्याति बढ़ेगी। 

कुंभ राशि 

इस राशि के विद्यार्थियों को चंद्र-मंगल के राशि परिवर्तन से आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने का विचार बना रहे हैं, तो आपका ये सपना भी सच साबित हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आएंगे जिससे आपकी कई मानसिक समस्याएं दूर होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले के मुकाबले में सुधरेगी। अनजान स्रोत से धन लाभ के भी योग हैं। आपके कई अटके हुए काम भी इस दौरान बन सकते हैं। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.