Categories: Business

पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले TMC नेता की हत्या

पश्चिम बंगाल : चुनाव से ठीक पहले TMC नेता मशिउर काजी की हत्या, इलाके में सनसनी ; नाका चेकिंग में कैश भी बरामद

उत्तर 24 परगना | संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राजनीतिक हिंसा का दौर शुरू हो गया है। उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय मशिउर काजी के रूप में हुई है, जो देगंगा के चपातला ग्राम पंचायत के गंगनिया गांव के निवासी थे और पार्टी के बूथ प्रेसिडेंट थे।

इस हत्याकांड के बाद इलाके में भारी तनाव है और राजनीतिक दलों के बीच टकराव की आशंका बढ़ गई है।

रात में आया था एक फोन कॉल

परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9:30 बजे मशिउर के पास किसी का फोन आया था। फोन पर बात करने के तुरंत बाद वह घर से निकल गए।

जब वह रात भर वापस नहीं लौटे, तो सुबह परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद हाडोया के झुजुरगाछा इलाके में मशिउर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

परिवार वालों ने सीधा आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक सोची-समझी साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दक्षिण 24 परगना में संदिग्ध नकदी बरामद

चुनावों के बीच पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। एक अन्य घटना में, दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर थाना क्षेत्र के जयतला इलाके में पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को हिरासत में लिया।

जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक लाख रुपये से ज्यादा की नकदी से भरा बैग मिला। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी तिलपी इलाके का रहने वाला है और कुरालिया की तरफ जा रहा था। फिलहाल उससे पैसों के स्रोत को लेकर पूछताछ की जा रही है।

दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो चरणों में मतदान होना है।

23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव से पहले इस तरह की हिंसक घटनाओं और नकदी बरामदगी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

तेल संकट: चीन जा रहा रूसी टैंकर मुड़ा भारत, मचा हड़कंप

वैश्विक तेल संकट: चीन जा रहा रूसी तेल का टैंकर मुड़ा भारत की ओर, दुनिया…

23 minutes ago

जौनपुर / गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, कट्टे की मुठिया से वार कर…

38 minutes ago

चैत्र नवरात्र : काशी विश्वनाथ धाम से मां गौरी को भेजा गया श्रृंगार

चैत्र नवरात्र : काशी में कलश स्थापना के साथ आराधना शुरू, विश्वनाथ धाम से मां…

50 minutes ago

चैत्र नवरात्र : मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की भारी भीड़, दर्शन शुरू

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा…

58 minutes ago

यूपी पंचायत चुनाव : जुलाई तक मतदान, CM योगी सख्त

यूपी पंचायत चुनाव 2026: जुलाई तक हर हाल में होंगे चुनाव, 2011 की जनगणना पर…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर नसबंदी कांड; डॉक्टर को 2 साल की सजा

"बिलासपुर नसबंदी कांड: 12 महिलाओं की मौत के मामले में डॉ. आर.के. गुप्ता को 2…

1 hour ago