“बिहार के मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक उपचुनाव के मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का सामना आया है। 724 वोटरों में 138 लोगों के पिता का एक ही नाम मुन्ना कुमार दर्ज है। यहां तक कि मुस्लिम वोटरों के पिता का नाम मुन्ना कुमार दर्ज किया गया है। औराई प्रखंड के बूथ संख्या 54 से मामला जुड़ा है”
मुजफ्फरपुर 04 / 12 / 2024 गुरमेल राठौर की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार, औराई प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी सूची में कई मतदाताओं के पिता का नाम मुन्ना कुमार दर्ज किया गया है। 724 मतदाताओं में से मुन्ना कुमार के 138 पुत्र हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाने से उसमें सुधार होना मुश्किल है। यह गलती मतदाताओं में न केवल भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है, बल्कि उन्हें मायूस भी कर रही है। मतदाताओं में हिन्दू मुस्लिम भी शामिल है। जिनके पिता का नाम मुन्ना कुमार अंकित है।
इस वजह से हुई गलती
इन मतदाताओं को आशंका है कि कहीं उन्हें मतदान से वंचित न कर दिया जाए। बताया गया है कि जिन मतदाताओं के पिता के नाम का पहला अक्षर एम है, उनका नाम यूनिकोड फॉन्ट की वजह से मुन्ना कुमार दर्ज हो गया। इसे कंप्यूटर एरर बताया जा रहा है।
5 दिसंबर को होना है उपचुनाव
बता दें कि बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन 5 दिसंबर को मतदान और 9 दिसंबर को मतगणना होनी है। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सरवणन एम ने बताया कि यह एक तकनीकी त्रुटि है। जिसे चुनाव बाद सुधर जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस गलती के कारण किसी भी मतदाता को उनके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। टेक्निकल एरर की वजह से कई के पिता के नाम एक जैसे हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…
दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…
दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…
NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…
बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…