केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी

ब्रेकिंग: केंद्रीय मंत्री और RLD प्रमुख जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी… अनजान नंबर से आया फोन, व्हाट्सएप पर भेजे हथियारों और लोकेशन के मैसेज… दिल्ली आवास के बाहर संदिग्धों की रेकी… पुलिस जांच में जुटी… पढ़ें ‘The Politics Again’ की विस्तृत रिपोर्ट…

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, घर के बाहर संदिग्धों ने की रेकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

नई दिल्ली | श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट, The Politics Again

भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी की सुरक्षा को लेकर एक बेहद गंभीर और बड़ी खबर सामने आ रही है।

केंद्रीय मंत्री को एक अनजान नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत दिल्ली पुलिस को शिकायत दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

‘MP5 से मारूंगा, इन्हें गोली मार दो’

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, यह घटना 18 मार्च 2026 की है। सुबह लगभग 11:00 बजे एक अज्ञात नंबर (7797623577) से फोन आया।

फोन उठाते ही कॉल करने वाले व्यक्ति ने कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, कॉल करने वाले ने ‘MP5’ जैसे आधुनिक हथियारों का जिक्र करते हुए कहा कि वह इन्हीं से मारेगा।

इतना ही नहीं, जब फोन पर आए व्हाट्सएप (WhatsApp) संदेशों को चेक किया गया, तो उसमें मंत्री जी का सरकारी टूर प्रोग्राम भेजा गया था, जिस पर स्पष्ट रूप से लिखा था— “इनको गोली मार दो”।

इसके अलावा आरोपी ने व्हाट्सएप पर लोकेशन और कुछ वॉयस मैसेज भी भेजे, जिनमें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।

जब आरोपी से पूछा गया कि उसके पास मंत्री का टूर प्रोग्राम कहाँ से आया, तो उसने जवाब दिया कि यह उसे “ऊपर से” भेजा गया है।

दिल्ली आवास के बाहर संदिग्धों की रेकी

इस धमकी के साथ-साथ मंत्री के आवास की सुरक्षा में सेंधमारी की भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

शिकायत में बताया गया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति जयंत चौधरी के आवास के पिछले गेट की जासूसी कर रहा है।

वह इस बात की निगरानी रख रहा है कि दरवाजा कब खुलता-बंद होता है और कौन आता-जाता है।

  • काले शीशे वाली गाड़ी: लगभग तीन दिन पहले रात 9:00 से 10:00 बजे के बीच एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी (जिसके शीशे काले थे), कोठी के दूसरी तरफ काफी देर तक खड़ी रही और उसमें सवार लोग कोठी की निगरानी कर रहे थे।

तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज

घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत तुगलक रोड पुलिस स्टेशन को सूचना दी गई और मोबाइल पर प्राप्त सभी साक्ष्य (कॉल रिकॉर्डिंग, व्हाट्सएप मैसेज आदि) पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस अब उस नंबर की लोकेशन ट्रेस करने और कोठी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

बता दें कि 47 वर्षीय जयंत चौधरी वर्तमान में NDA सरकार में अहम मंत्रालय संभाल रहे हैं। इस धमकी के बाद उनकी सुरक्षा की भी समीक्षा की जा सकती है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.