बंगाल चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, आरजी कर पीड़िता की मां को टिकट
ब्रेकिंग न्यूज़: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए BJP की 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी | आरजी कर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को पानीहाटी से मिला टिकट | चुनाव मैदान में उतरे पूर्व NSG कमांडो | BJP अब तक 274 उम्मीदवारों का कर चुकी है एलान | 23 और 29 अप्रैल को होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे |
बंगाल चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, आरजी कर पीड़िता की मां और पूर्व NSG कमांडो को मिला टिकट
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
इसी कड़ी में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार शाम को उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 19 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है।
तीसरी सूची की सबसे बड़ी खासियत
पार्टी ने इस बार कई चौंकाने वाले नाम सामने रखे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा पानीहाटी (सीट 111) की है, जहां से भाजपा ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां (रत्ना देबनाथ) को चुनावी मैदान में उतारा है।
इस फैसले को महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के मुद्दे को धार देने की एक बड़ी कोशिश माना जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी ने एक पूर्व एनएसजी कमांडो पर भी दांव खेला है।
अब तक 274 उम्मीदवारों का एलान
इससे पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 144 और दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था।
पिछली सूचियों में निसिथ प्रमाणिक, प्रियंका टिबरेवाल और रूपा गांगुली जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे।
तीसरी सूची के 19 नामों को मिलाकर पार्टी 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक कुल 274 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
तीसरी सूची के प्रमुख उम्मीदवार और उनकी सीटें:
कूचबिहार दक्षिण (4): रथींद्र नाथ बोस
राजगंज (18): दिनेश सरकार (हराधन सरकार)
इस्लामपुर (29): चित्रजीत रॉय
हेमताबाद (33): हरिपदा बर्मन
इंग्लिश बाजार (51): अमलन भादुड़ी
शांतिपुर (86): स्वपन दास
पानीहाटी (111): रत्ना देबनाथ (आरजी कर रेप पीड़िता की मां)
हावड़ा मध्य (171): बिप्लब मंडल
उत्तरपाड़ा (185): दीपांजन चक्रवर्ती
सिंगुर (188): डॉ. अरूप कुमार दास
चंदननगर (189): दीपांजन कुमार गुहा
चूंचुड़ा (190): सुबीर नाग
हरिपाल (196): मधुमिता घोष
तमलुक (203): डॉ. हरे कृष्णा बेरा
मेदिनीपुर (236): डॉ. शंकर गुच्छैत
पूर्वस्थली दक्षिण (268): प्राणकृष्ण तपदार
कटवा (270): कृष्णा घोष
सैंथिया (289): कृष्णा कांत साहा
नलहाटी (293): अनिल सिंह
कब होंगे चुनाव?
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए इस बार मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में संपन्न होगा। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।












