पीएम श्री खेलकूद प्रतियोगिता जौनपुर
“पीएम श्री योजना (PM SHRI Scheme) के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के मैदान में जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया”
जौनपुर (ब्यूरो) : THE POLITICS AGAIN : वरुण यादव की रिपोर्ट
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी (DM) डॉ. दिनेश चंद्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश चंद्र ने शासन के “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम पर जोर देते हुए कहा कि सरकार ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के जरिए सरकारी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बना रही है।
उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चे प्रतिभा में किसी भी निजी (प्राइवेट) स्कूल के बच्चों से कम नहीं हैं। बस उन्हें सही मंच और अवसर मिलने की देर है।”
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत जनपद में सराहनीय कार्य हो रहा है।
कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास और बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ करना है।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में पीएम श्री स्कूलों के नन्हे एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया:
🏃 100 मीटर दौड़ (प्राथमिक बालक): आर्यन (पीएम श्री विद्यालय, असवा)
🏃 100 मीटर दौड़ (उच्च प्राथमिक): निकेश राज (पीएम श्री विद्यालय, नूरपुर)
🏃♀️ 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग): शिवांगी (पीएम श्री विद्यालय, कोठवार)
🤼 कबड्डी (बालक वर्ग): मड़ियाहू तहसील (प्रथम स्थान)
🎤 गायन: पीएम श्री मयदीपुर (प्रथम)
💃 सामूहिक नृत्य: पीएम श्री नूरपुर (प्रथम)
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रस्तुति ने दर्शकों और अतिथियों का विशेष रूप से मन मोह लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन नूपुर श्रीवास्तव ने किया। अंत में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में जिला समन्वयक विशाल कुमार, लेखाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता और एसआरजी टीम की अहम भूमिका रही।
राहुल गांधी नागरिकता विवाद : हाईकोर्ट में पेश हुए गृह मंत्रालय के गोपनीय दस्तावेज, जज…
मध्य पूर्व युद्ध का नया और खतरनाक चरण : ईरान का रियाद पर मिसाइल हमला,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित किया 'श्री राम यंत्र', निर्माण…
जौनपुर : DM डॉ. दिनेश चंद्र का सख्त रुख, संचारी रोग बैठक से नदारद अधिकारियों…
पंचायत चुनाव 2026 : ई-बीएलओ एप से मतदाता सूची पुनरीक्षण में जौनपुर को यूपी में…
'नव निर्माण के नौ वर्ष': कलेक्ट्रेट में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन, युवा उद्यमी योजना में…