“बिहार में जाति प्रमाण पत्र के बाद अब आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का मजाक सामने आया है। जहानाबाद में ‘सैमसंग’ नाम से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया है”
जहानाबाद 31 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बिहार में ऑनलाइन प्रक्रिया को मज़ाक बना देने वाले फर्जीवाड़े एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। पहले पटना के मसौढ़ी में डॉग बाबू के नाम पर जारी हुए निवास प्रमाण पत्र का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब जहानाबाद के मोदनगंज प्रखंड में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है।
इस बार मामला और भी चौंकाने वाला है। दरअसल, मोदनगंज प्रखंड कार्यालय को एक आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें आवेदक का नाम सैमसंग, पिता का नाम आईफोन, और माता का नाम स्मार्टफोन दर्ज था।
यही नहीं, पता बैट्री, डाकघर ढक्कन और प्रखंड मोदनगंज, जिला जहानाबाद दर्शाया गया था। यह मामला तब सामने आया जब आवेदन अंचल कार्यालय में पहुंचा और वहां तैनात कर्मचारियों ने सतर्कता और सूझबूझ से इस आवेदन की वास्तविकता पर सवाल उठाए।
तत्पश्चात मोदनगंज अंचलाधिकारी मो. आसिफ हुसैन ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी और इस मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई गई।
अंचलाधिकारी ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने की पुलिस से मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही में पटना जिले के मसौढ़ी में भी एक कुत्ते के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। इससे सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। वह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जहानाबाद में यह नया मामला सामने आ गया है।
लगातार हो रहे इन मामलों से ऑनलाइन सिस्टम की खामियां उजागर हो रही हैं। ऐसे मामलों से डिजिटल इंडिया अभियान की साख पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम : अवैध वेंडिंग रोकने के लिए QR कोड वाले ID…
यूपी : योगी सरकार का आउटसोर्सिंग कर्मियों को बड़ा तोहफा, ₹8-11 हजार मानदेय बढ़ा; EPF,…
वैश्विक तेल संकट: चीन जा रहा रूसी तेल का टैंकर मुड़ा भारत की ओर, दुनिया…
गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, कट्टे की मुठिया से वार कर…
चैत्र नवरात्र : काशी में कलश स्थापना के साथ आराधना शुरू, विश्वनाथ धाम से मां…
चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा…