National

तकनीक : आपके मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का असली नाम, ट्रायल शुरू

“दूरसंचार विभाग के आदेश पर टेलीकॉम ऑपरेटरों ने फर्जी कॉलर की पहचान उजागर करने के लिए कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा का ट्रायल शुरू कर दिया है”

नई दिल्ली 10 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यह नई सुविधा अज्ञात नंबरों से आने वाली स्पैम और धोखाधड़ी वाली कॉलों पर लगाम लगाकर मोबाइल सुरक्षा को मजबूत करेगी, जिससे यूजर अपने मोबाइल पर कॉलर का असली नाम देख पाएंगे।

आजकल ज्यादातर लोग अपने मोबाइल फोन में आने वाले अनजान कॉलर से परेशान है। फर्जी नाम और पहचान से फोन करने वाले लोग सावधान हो जाए!अब आप किसी को कॉल करके परेशान नहीं कर सकते हैं। आप अपने मोबाइल फोन में ही अनजान कॉलर का असली नाम देख पाएंगे।

दरअसल, टेलीकॉम ऑपरेटरों ने इसके लिए ट्रायल शुरु किया है। कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) नाम की सेवा का अभी ट्रायल हिमाचल और हरियाणा प्रदेश सर्किल से शुरु हो गया है। अब स्पैम और स्कैम कॉल करने वालों की बचेंगे नहीं। इस कदम के जरिए फर्जी कॉलरों की वजह से होने वाली घटनाओं में कमी आएगी।

हिमाचल प्रदेश और हरिणाया में ट्रायल शुरु

बता दें कि, कॉलर के मोबाइल नंबर के साथ ही उसका नाम भी मोबाइल फोन स्क्रीन पर दिखाना जरुरी है और इस कदम से स्कैम और स्कैम वाले फर्जी और संदिग्ध कॉल पर लगाम लगाई जा सकती है। वही, नकली नाम पर फोन करके धोखाधड़ी करने या अन्य तरह से परेशान किए जाने वाली घटनाएं कम होगी।

इस समय रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया, और बीएसएनएल (BSNL) जैसी कंपनियां ट्रायल कर रही है, अभी हरियाणा में ट्रायल चल रहा है। इसके साथ ही एयरटेल ने इसकी टेस्टिंग हिमाचल प्रदेश में शुरु की है।

बिना नंबर सेव किए दिखेंगे नाम

जैसे कि फोन करने वाले इन कंपनियों का कनेक्शन (सिम-नंबर) ले रखा है, तो उसका नाम यूजर के मोबाइल फोन के डिसप्ले पर शो होगा। इसका मतलब यह है कि अगर इन कंपनियों के नंबर से देश भर में किसी भी मोबाइल पर फोन किया गया है, यदि आपके फोन पर नंबर सेव नहीं किया तो जिस नाम से नंबर रजिस्टर्ड होगा, उसका नाम नजर आएगा। 

दूरसंचार विभाग ने आदेश दिए

कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा के मुताबिक सिम खरीदते समय टेलीकॉम कंपनी के पास जो भी नाम दर्ज किया जाएगा, वही डिफॉल्ट फीचर के रुप में सभी यूजरों के मोबाइल फोन पर कॉलिंग के दौरान नजर आएगा।

दूरसंचार विभाग ने (DoT) सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों से देशभर में कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा लागू करने से पहले प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट प्रॉसेस या ट्रायल करने के लिए कहा था। 

मार्च-अप्रैल में शुरु होगी सेवा

बता दें कि, यह लैंडलाइन नंबरों और 2जी नेटवर्क का यूज करने वाले कॉलर के लिए नहीं है। दूर संचार विभाग ने कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा जल्द से जल्द लागू करने के लिए कहा है और अभी इसका ट्रायल चल रहा है। तो अगले साल ही मार्च-अप्रैल में इस सेवा की शुरुआत देश भर में होगी। 

Santosh SETH

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: दिल्ली मेट्रो और ट्रेन प्रतिबंधों की समीक्षा के निर्देश

दिल्ली प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद करने…

1 hour ago

उत्तर प्रदेश राज्यसभा: भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव, भाजपा के 8 और सपा के…

1 hour ago

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू, हाथी पर आएंगी माता रानी

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा शक्ति की उपासना का महापर्व, इस बार…

3 hours ago

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार – 2026

गर्व का क्षण: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026…

3 hours ago

दिल्ली हाई अलर्ट: कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का अनुरोध

CJP का 'दिल्ली चलो' मार्च: आज रद्द रहेंगी राजधानी आने वाली कई ट्रेनें, 57 मेट्रो…

4 hours ago

जेवर एयरपोर्ट का नया नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर हुआ 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट',…

4 hours ago