तमिलनाडु चुनाव: AIADMK का घोषणापत्र, पुरुषों को फ्री बस और मुफ्त फ्रिज का वादा
तमिलनाडु चुनाव: AIADMK के घोषणापत्र में मुफ्त तोहफों की झड़ी! पुरुषों को फ्री बस, महिलाओं को मुफ्त फ्रिज का वादा
संतोष सेठ (‘The Politics Again’) | चेन्नई
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए AIADMK ने 297 वादों वाला अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने जयललिता की राह पर चलते हुए बड़े ऐलान किए हैं। पार्टी ने महिलाओं के बाद अब पुरुषों के लिए भी मुफ्त बस सेवा, महिलाओं को फ्री फ्रिज, 3 मुफ्त गैस सिलेंडर और हर परिवार को 10,000 रुपये की विशेष सहायता देने का वादा किया है।
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चरम पर है। इसी बीच मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने अपने घोषणापत्र में मुफ्त तोहफों (Freebies) की झड़ी लगा दी है।
पार्टी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को चेन्नई में कुल 297 वादों वाला चुनावी घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया।
इस घोषणापत्र में महंगाई से राहत और घरेलू महिलाओं को लुभाने के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं।
यह घोषणापत्र पार्टी की दिवंगत नेता जे. जयललिता (अम्मा) की उन नीतियों की याद दिलाता है, जब 2011 के चुनाव में उन्होंने मुफ्त पंखे और मिक्सर-ग्राइंडर बांटने की लोकप्रिय योजना शुरू की थी।
AIADMK के मेनिफेस्टो की प्रमुख घोषणाएं:
मुफ्त फ्रिज और राशन: पलानीस्वामी ने वादा किया है कि अगर 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो चावल श्रेणी के राशन कार्ड धारकों के परिवार की महिला मुखिया को मुफ्त रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) दिया जाएगा। पलानीस्वामी के अनुसार, इसका उद्देश्य गृहिणियों के काम का बोझ कम करना है। इसके अलावा राशन में चावल के साथ हर महीने 1 किलो दाल और 1 लीटर कुकिंग ऑयल (खाने का तेल) भी मुफ्त दिया जाएगा।
पुरुषों के लिए फ्री बस सेवा: महिलाओं के लिए पहले से चल रही मुफ्त बस सेवा का दायरा बढ़ाते हुए AIADMK ने अब पुरुषों को भी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का बड़ा वादा किया है।
10 हजार की नकद सहायता और 3 गैस सिलेंडर: बढ़ती महंगाई और टैक्स के बोझ से जनता को राहत देने के लिए हर परिवार को 10,000 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही हर परिवार को साल भर में 3 गैस सिलेंडर मुफ्त देने का भी ऐलान किया गया है।
कामकाजी महिलाओं को ‘अम्मा’ 2-व्हीलर: राज्य की 5 लाख कामकाजी महिलाओं को 25,000 रुपये की भारी सब्सिडी के साथ ‘अम्मा’ टू-व्हीलर (स्कूटर) प्रदान किए जाएंगे।
रोजगार और पेंशन में बढ़ोतरी: ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम के दिनों को बढ़ाकर 150 दिन करने का वादा किया गया है। इसके अलावा बुजुर्गों और अन्य लाभार्थियों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर 2,000 रुपये की जाएगी। किसानों के लिए विशेष योजनाएं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने का भी आश्वासन दिया गया है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…