“सदस्य विधान परिषद श्री बृजेश सिंह “प्रिंशू” द्वारा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में रविवार देर सायं गोमती नदी पर स्थित विसर्जन घाट पर हो रहे सिल्ट सफाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया”
जौनपुर 23 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान सदस्य विधान परिषद तथा जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि सिल्ट सफाई के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं। इस दौरान उन्होंने घाट पर उपस्थित लोगों से संवाद किया और समस्त जनपदवासियों से अपील किया कि घाट को सुन्दर बनाने में तथा नदी के जल को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें, घाट पर गन्दगी ना करें, नदी में पॉलीथिन तथा अन्य हानिकारक वस्तुएं प्रवाहित ना करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि गोमती नदी यहां के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है तथा त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा पूजन अर्चन किया जाता है, अतः यदि घाट साफ रहेगा तो धार्मिक और पवित्र त्यौहार को मनाने में श्रद्धालुओं को एक अद्भुत अनुभूति प्राप्त होगी तथा गोमती नदी का जल पवित्र एवं अविरल रहेगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, श्रमिक, स्थानीय लोग सहित अन्य उपस्थित रहे।
बस्तर में रचा गया नया इतिहास: नक्सल मुक्त हुए 93 गांवों में पहली बार शान…
ऐतिहासिक बदलाव: सुकमा के 50 अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी के बाद पहली बार…
E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…
जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…
जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…
जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…