सुकमा – ट्रक से टकराई बस, 15 पुलिसकर्मी घायल, चार की हालत गंभीर

“महिला-पुरूष पुलिस जवानों से भरी तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते हुए ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में सवार 15 पुलिस जवान घायल हुए है, जिन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। चार जवानों को सबसे ज्यादा चोटें आई है। सभी जवान बस में सवार होकर माना कैंप से ट्रेनिंग के बाद सुकमा के लिए रवाना हुए थे”
रायपुर 17 / 10 / 2024 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट
अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिला पुलिस बल के महिला-पुरूष जवान रिफ्रेशर कोर्स के लिए पुलिस कैंप माना गए हुए थे।
16 अक्टूबर को 15 दिनों के कोर्स करने के बाद दोपहर सभी 20 जवान बस में सवार होकर सुकमा के लिए रवाना हुए थे, तभी धमतरी जिला के ग्राम संबलपुर के पास हाईवे में बस चालक ने ओवरटेक करते हुए ट्रक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी।
जिससे बस में सवार कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर अर्जुनी पुलिस बल मौके पर पहुंची। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल पुलिस जवानों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां चार जवानों को ज्यादा चोटें आई है। जबकि बस में सवार 15 जवान हादसे में घायल हुए है।
प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश जवानों की डिस्चार्ज कर दिया गया है वहीं गंभीर रूप से घायल जवानों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।
दुर्घटना से बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

4 hours ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

4 hours ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

4 hours ago

पीएम-अजय योजना: अनुसूचित जाति का समग्र विकास

पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…

4 hours ago

दिशा 2.0: गोवा में न्याय विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आज

दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…

4 hours ago

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

5 hours ago