“चक्रवात दाना का असर दिखना शुरू हो गया है। ओडिशा और बंगाल से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं”
नई दिल्ली 25 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने बैठक कर एहतियाती उपायों की समीक्षा की। मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो शुक्रवार तक जारी रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक तट से टकराने की प्रक्रिया चार से पांच घंटे तक चल सकती है।ओडिशा में तेज बारिश और हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में ओडिशा के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ आने का खतरा है। जिन जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका है, उनमें अंगुल, बालासोर, बौध, भद्रक, कटक, ढेंकनाल, गजपति, गंजम, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कंधमाल, क्योंझर, खुर्दा, मयूरभंज, नयागढ़ और पुरी शामिल हैं।
तूफान ‘दाना’ के दस्तक देने की आशंका के चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अधिकारियों ने लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इसके साथ ही स्कूलों को बंद कर दिया गया है, 400 से ज्यादा रेलगाड़ियों को रद्द और उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया है।
शुक्रवार तड़के ओडिशा के भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकराने वाले इस तूफान में हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
आश्रय केंद्रों में भोजन, पीने का पानी, बच्चों से जुड़े सामान और महिला पुलिस अधिकारियों सहित आवश्यक सामान उपलब्ध हैं। अधिकारी ने बताया कि कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं।
चक्रवात ‘दाना’ को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इंडियन कोस्ट गार्ड को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है और वह हालात पर बारीकी से नजर रख रहा है।
ICG ने चक्रवात के प्रभाव से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी सुनिश्चित करने को लेकर सक्रिय कदम उठाए हैं।
अनुमान के मुताबिक लैंडफॉल के समय समुद्र में सामान्य से 2 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। बताया जा रहा है कि साल 2021 में आए चक्रवाती तूफान ‘यास’ की तरह ही ‘दाना’ का भी प्रभाव होगा।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…