सोलन – दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट में लगाने होंगे स्पीड ब्रेकर और सूचना पट्ट

“फोरलेन निर्माण के कारण ‘ब्लैक स्पॉट’ वाले स्थानों पर बार-बार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। अब ऐसे स्थानों पर कंपनी को स्पीड ब्रेकर और सूचना पट्ट स्थापित करने होंगे”

सोलन 20 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसी को लेकर सोलन में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में परवाणू से लेकर सोलन-शिमला जिला की सीमा तक भारतीय राष्टीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के फोरलेन कार्य के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग सोलन जिला के साथ-साथ शिमला एवं किन्नौर जिलों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सामरिक महत्व के अतिरिक्त यह राजमार्ग किसानों-बागबानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण है।

आज इस राजमार्ग के फोरलेन कार्य में सुरक्षा मानकों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को बनाए रखना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का उत्तरदायित्व है। कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत जहां यात्रियों एवं स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिल रही है, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कुछ  नौतियां भी उत्पन्न हुई है।

इन चुनौतियों का निराकरण किया जाना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि फोरलेन कार्य के साथ-साथ एनएचएआई द्वारा कुछ स्थानों पर आमजन की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज भी निर्मित किए जाने है।

उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्मित किए जा रहे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों में तेजी लाए और चिन्हित स्थानों पर इनका निर्माण कार्य आरंभ करें।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

12 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

12 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

12 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

12 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

13 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

15 hours ago