“नालागढ़ के वार्ड नंबर एक स्थित विवेकानंद शिक्षा कुंज में विजयदशमी की पूर्व संध्या पर रामायण का मंचन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा राम के पूरे जीवन को नाटकीय रूप में बच्चों ने सभी के सामने प्रस्तुत किया”
नालागढ़/सोलन 11 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
जिसमें बच्चों ने राम जन्म उनकी शिक्षा दीक्षा वन गमन राम सीता विवाह राम रावण युद्ध फिर श्री राम का रावण पर विजय बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा कुंज की प्रबंधक सुमति सिंघल उपस्थित थी। प्रिंसिपल शिवानी सिंघल ने कहा इस तरह के रामायण मंचन द्वारा बच्चों के अंदर राम के आदर्श, गुणों आदि से परिचित कराया जाता है और उन्हें अपने जीवन में उतारने के लिए उत्साहित किया जाता है।
उससे पहले बच्चों को रामायण चित्र पटल पर चलचित्र दिखाया गया और बच्चों को समझाया गया कि यह पर्व विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है जिसमें बुराई पर सच्चाई की विजय के कारण इसे विजयदशमी कहा जाता है।
इसके बाद रावण बुराई के प्रतीक को जलाकर बच्चों ने जय श्री राम के उद्घोष द्वारा प्रसन्नता प्रकट की । इस सारे रामायण मंचन करवाने का पूरा श्रेय स्कूल की अध्यापिका रीना कौशल को जाता है।
प्रिंसिपल शिवानी सिंघल ने बताया कि हम स्कूल में समय-समय पर इस तरह के मंचन द्वारा बच्चों में अपने धर्म ग्रंथो से परिचित करवाते रहते हैं।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…